फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime News Deadly Attack on Police Team in Vaishali SHO Battles for Life in ICU

Bihar Crime: वैशाली में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला! थाना अध्यक्ष ICU में, आरोपी बोला– पुलिस आई तो गला रेत दूंगा

Sat, 06 Sep 2025 03:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Sep 2025 03:49 PM IST
सार

Bihar Crime News: आरोपी मोहम्मद ईशा ने पुलिस को खुली धमकी देते हुए कहा कि आइसक्रीम बेचने वाले से पैसों के विवाद में पुलिस ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की। उसने चेतावनी दी कि अगर पुलिस फिर से गांव में घुसी तो वह पुलिसकर्मियों का गला रेत देगा

विज्ञापन
Bihar Crime News Deadly Attack on Police Team in Vaishali SHO Battles for Life in ICU
घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में महुआ थाना अध्यक्ष राजेश रंजन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डायल-112 के चालक और महिला सिपाही तरंजना कुमारी की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। वहीं, स्थानीय चौकीदार के सिर में गहरी चोट लगी है, जिनके जख्म पर डॉक्टरों ने दर्जनभर से ज्यादा टांके लगाए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  शराब कारोबारी ने होटल संचालक से की मारपीट, वारदात CCTV में कैद: जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

हमले में घायल अन्य पुलिसकर्मियों में चौकीदार कर्पूरी पासवान, एएसआई संजीवन पासवान, एएसआई मिथिलेश कुमार, राजापाकड़ थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार और सिपाही दीपक कुमार शामिल हैं। आरोपी मोहम्मद ईशा ने पुलिस को खुली धमकी देते हुए कहा कि आइसक्रीम बेचने वाले से पैसों के विवाद में पुलिस ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की। उसने चेतावनी दी कि अगर पुलिस फिर से गांव में घुसी तो वह पुलिसकर्मियों का गला रेत देगा और प्रशासन आया तो उसे भी गांव से खदेड़ दिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस गांव में कैंप कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी है। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed