फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Liquor businessman assaults hotel owner, incident captured on CCTV news in hindi

Bihar Crime: शराब कारोबारी ने होटल संचालक से की मारपीट, वारदात CCTV में कैद: जांच में जुटी पुलिस

Sat, 06 Sep 2025 03:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Sep 2025 03:40 PM IST
सार

Bihar Crime News Today: सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी होटल में घुसकर शराब दे रहा है और विरोध करने पर होटल संचालक के साथ हाथापाई करता है। आरोपी की पहचान हेतमपुर गांव निवासी लाल राय के पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Liquor businessman assaults hotel owner, incident captured on CCTV news in hindi
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल स्थित रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव में एक होटल के भीतर शराब कारोबारी द्वारा होटल संचालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह हेतमपुर गांव स्थित "वैशाली होटल" में शराब कारोबारी घुस आया और एक ग्राहक को शराब देने लगा। होटल संचालक ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान होटल में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी दिनभर होटल संचालक से उलझता रहा।

विज्ञापन


पढ़ें: मंत्री हरि सहनी को अतिक्रमण मामले में नोटिस, 22 कठा सरकारी भूमि पर 37 लोगों के कब्जा का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आरोपी होटल में घुसकर शराब दे रहा है और विरोध करने पर होटल संचालक के साथ हाथापाई करता है। आरोपी की पहचान हेतमपुर गांव निवासी लाल राय के पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं होटल संचालक की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के सैदाबाद गांव निवासी राजेंद्र राय के पुत्र मंटू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि संचालक ने करीब एक महीने पहले ही यह होटल शुरू किया था। इस संबंध में रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed