फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Minor girl was forcefully gang-raped, one accused arrested

Bihar Crime: नाबालिग लड़की के साथ जबरन किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा अभी भी फरार

Thu, 07 Aug 2025 12:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Aug 2025 12:51 PM IST
सार

Bihar: मंगलवार की शाम मां के लौटने के बाद जब किशोरी ने आपबीती बताई तो मां ने थाने में शिकायत दी। शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी सचिन कुमार अब भी फरार है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Minor girl was forcefully gang-raped, one accused arrested
सामूहिक दुष्कर्म।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही एक किशोरी के साथ दो युवकों ने जबरन उठाकर गलत काम किया। घटना के बाद किशोरी किसी तरह अपने घर लौटी। मां के बाहर होने के कारण वह चुप रही, लेकिन अगले दिन मां के लौटने पर उसने आपबीती सुनाई। मामले की सूचना पातेपुर थाना को दी गई। पुलिस की शुरुआत में उदासीनता देखी गई, लेकिन ग्रामीणों के दबाव पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा फरार है।

घटना सोमवार देर रात की है। किशोरी अपने घर में अपनी बुजुर्ग दादी के साथ सो रही थी, तभी गांव के दो युवक घर में घुसे और चाकू दिखाकर उसे जबरन उठा ले गए। आरोपियों ने किशोरी का मुंह दबाकर उसे घर से कुछ दूरी पर नहर किनारे ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। साथ ही घटना का वीडियो बनाकर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

पहले भी कर चुके थे जबरदस्ती
सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी अंकित कुमार और उसका साथी सचिन कुमार इससे पहले भी रविवार की रात किशोरी के साथ जबरदस्ती कर चुके थे। तब भी वीडियो बना कर डराया गया था। उस समय परिजनों ने लोकलज्जा और समाज के डर से चुप्पी साध ली थी। गांव के प्रभावशाली लोगों ने भी मामले को दबाने की कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: राज्य स्तरीय सीएनजी सेमिनार का आयोजन, पर्यावरण-सुरक्षा और वैकल्पिक ईंधन पर हुई विस्तृत चर्चा

मंगलवार की शाम मां के लौटने के बाद जब किशोरी ने आपबीती बताई तो मां ने थाने में शिकायत दी। शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी सचिन कुमार अब भी फरार है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा है। आरोपी अंकित से पूछताछ जारी है, जिसमें वह कई बार उलझा हुआ बयान दे रहा है। वह घटना को झूठा साबित करने और अन्य युवकों को फंसाने की बात कर रहा है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

एसडीपीओ का बयान
एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed