फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: State level CNG seminar organized, detailed discussion on environmental protection and alternative fuel

Bihar News: राज्य स्तरीय सीएनजी सेमिनार का आयोजन, पर्यावरण-सुरक्षा और वैकल्पिक ईंधन पर हुई विस्तृत चर्चा

Wed, 06 Aug 2025 09:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 06 Aug 2025 09:16 PM IST
सार

Bihar News: राज्य परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य सीएनजी को एक व्यवहारिक वैकल्पिक ईंधन के रूप में बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नेचुरल गैस को अपनाना न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी आवश्यक हो गया है।

विज्ञापन
Bihar: State level CNG seminar organized, detailed discussion on environmental protection and alternative fuel
होटल मौर्य में हुआ राज्य स्तरीय सीएनजी सेमिनार का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में स्वच्छ ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा देने और वाहनजनित प्रदूषण को नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत परिवहन विभाग द्वारा पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड (PNGRB) के सहयोग से होटल मौर्य में राज्य स्तरीय सीएनजी सेमिनार का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय सेमिनार का उद्घाटन परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में सीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों, वाहन निर्माता कंपनियों, तेल कंपनियों, पर्यावरण विशेषज्ञों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्टरों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन

 
बीएसआरटीसी बस स्टैंडों पर स्थापित होंगे नए सीएनजी स्टेशन
सेमिनार के दौरान मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सार्वजनिक परिवहन को सीएनजी जैसे पर्यावरण-अनुकूल ईंधन पर स्थानांतरित किया जाए। इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) सहित अन्य प्रमुख बस स्टैंडों पर सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, ताकि बस चालकों और अन्य वाहन चालकों को आसानी से ईंधन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग इस दिशा में हर संभव सहयोग देगा और सीएनजी के प्रचार-प्रसार के लिए नीति स्तर पर भी काम करेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पटना में युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, बदमाशों ने की लूटपाट; गंभीर हालत में पटना रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीएनजी और सीएनजी के लिए चलाया जाएगा जागरूकता अभियान
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि घरेलू उपयोग के लिए पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) और वाहनों में सीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बिजली विभाग के उपभोक्ता डाटाबेस का उपयोग कर लक्षित प्रचार अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।
 
कचरे से संसाधन बनाने की ओर बढ़ता बिहार
नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा ने कहा कि राज्य सरकार अपशिष्ट प्रबंधन को सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल में बदलने की दिशा में काम कर रही है। इस मॉडल का उद्देश्य है कि कचरे से संसाधनों का दोबारा उपयोग किया जाए, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और ऊर्जा की बचत सुनिश्चित हो सके।
 
‘सीएनजी है भविष्य का ईंधन’
राज्य परिवहन आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य सीएनजी को एक व्यवहारिक वैकल्पिक ईंधन के रूप में बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नेचुरल गैस को अपनाना न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी आवश्यक हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सीएनजी के विस्तार और इस्तेमाल को लेकर गंभीर प्रयास कर रही है।
 
पॉलिसी, इनफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी पहलुओं पर प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति दी। इसके अलावा तेल कंपनियों ने संयुक्त रूप से अपने भविष्य की योजनाओं, मौजूदा नेटवर्क और इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि ने सीएनजी वाहनों के तकनीकी लाभ और इसके प्रभावों को विस्तार से बताया।


यह भी पढ़ें- Bihar News: फर्जी पुलिस बनकर कर रहा था अवैध वसूली, पटना जंक्शन से रंगदारी सेल ने दबोचा; गांजा-नकदी भी बरामद
 
मार्च 2026 तक होंगे 252 नए सीएनजी स्टेशन
गेल (GAIL) के महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि बिहार के सभी 38 जिलों को सीएनजी नेटवर्क से जोड़ दिया गया है। वर्तमान में राज्य में 197 सीएनजी स्टेशन संचालित हो रहे हैं और आगामी छह महीनों में 55 नए स्टेशन शुरू किए जाएंगे। मार्च 2026 तक 252 नए सीएनजी स्टेशन राज्य में स्थापित किए जाएंगे। साथ ही सिलेंडर परीक्षण इकाइयों को सक्रिय कर गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब तक राज्य में 1.5 लाख से अधिक ऑटो और 1200 से अधिक सीएनजी बसें संचालित की जा रही हैं, जो स्वच्छ परिवहन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
 
सेमिनार में पीएनजीआरबी सदस्य अंजनी कुमार तिवारी, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सचिव डॉ नीरज नंदन, परिवहन विभाग के अपर सचिव प्रवीण कुमार, बीएसआरटीसी प्रशासक अतुल वर्मा, संयुक्त सचिव कृत्यानंद रंजन, उप सचिव अरुणा कुमारी, अर्चना कुमारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed