फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime: Heavy firing between two groups of criminals in Motihari in a fight for supremacy

Bihar Crime: मोतिहारी में आपसी वर्चस्व की लड़ाई में अपराधियों के दो गुटों में जमकर गोलीबारी, दो की मौत

Thu, 21 Aug 2025 10:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Aug 2025 10:28 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि मृतक धनंजय गिरी हाल ही में जेल से बाहर आया था। वह झड़वा के तबरेज हत्याकांड में आरोपी था और कुछ सप्ताह पहले ही जेल से छूटा था। वहीं सनोवर खान पर मोतिहारी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Heavy firing between two groups of criminals in Motihari in a fight for supremacy
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम अपराधियों के दो गुटों में आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई। इस वारदात में दो कुख्यात अपराधियों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मोती यादव का पुत्र गुड्डू यादव और संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भादा गिरी टोला निवासी कुख्यात बदमाश धनंजय गिरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, धनंजय गिरी और सनोवर खान के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही थी। इसी क्रम में गुरुवार को सनोवर खान ने फोन कर धनंजय गिरी को बुलाया। जैसे ही वह अपने सहयोगी गुड्डू यादव के साथ मौके पर पहुंचा, सनोवर खान और उसके साथियों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली लगने से गुड्डू यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल धनंजय गिरी को अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पढ़ें: पूर्णिया को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, मंत्री लेसी सिंह ने कहा- डबल इंजन सरकार का कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक धनंजय गिरी हाल ही में जेल से बाहर आया था। वह झड़वा के तबरेज हत्याकांड में आरोपी था और कुछ सप्ताह पहले ही जेल से छूटा था। वहीं सनोवर खान पर मोतिहारी पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ अरेराज के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है और लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed