फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Purnea gets the gift of Vande Bharat Express news in hindi

Bihar: पूर्णिया को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, मंत्री लेसी सिंह ने कहा- डबल इंजन सरकार का कमाल

Thu, 21 Aug 2025 09:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 21 Aug 2025 09:04 PM IST
सार

Bihar: लेसी सिंह ने कहा कि भले ही वह सांसद नहीं हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार होने के कारण ही इस क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं संभव हो पाई हैं। विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ पर उन्होंने कहा कि असली श्रेय केंद्र और राज्य सरकार को जाता है।

विज्ञापन
Bihar News: Purnea gets the gift of Vande Bharat Express news in hindi
मंत्री लेसी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया और सीमांचल के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। रेल मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। गुरुवार को पूर्णिया स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सौगात उनके लगातार प्रयासों और केंद्र व राज्य में "डबल इंजन" सरकार की देन है। मंत्री ने कहा कि उन्होंने कई बार केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर पूर्णिया से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन की मांग की थी, जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 6 अगस्त 2025 को रेल मंत्री ने उन्हें पत्र लिखकर इसकी सूचना दी थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के रेल मंत्री से मिलने पर इसकी औपचारिक घोषणा भी कर दी गई। लेसी सिंह ने कहा कि भले ही वह सांसद नहीं हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार होने के कारण ही इस क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएं संभव हो पाई हैं। विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ पर उन्होंने कहा कि असली श्रेय केंद्र और राज्य सरकार को जाता है, जिनके संयुक्त प्रयासों से ही ऐसे बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पढ़ें; औरंगाबाद को 600 करोड़ की योजनाओं की सौगात, जानें क्या-क्या मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों पर 12,000 विशेष ट्रेनें
मंत्री ने बताया कि वंदे भारत के अलावा भारतीय रेल ने बिहारवासियों के लिए एक और बड़ा तोहफा दिया है। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए बिहार के लिए 12,000 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही सहरसा से अमृतसर तक अमृत भारत ट्रेन भी शुरू की जाएगी, जिससे लंबी दूरी की यात्रा सुविधाजनक होगी। उन्होंने कहा कि इन तैयारियों को लेकर हाल ही में डीआरएम समस्तीपुर ने पूर्णिया कोर्ट, बनमनखी और सहरसा स्टेशनों का निरीक्षण भी किया है।

सितंबर में पीएम करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन
मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने आशा जताई कि उसी समय पूर्णिया से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन भी हो जाए। लेसी सिंह ने इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed