फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Chamki fever Cases increased to 15 due to severe heat; Muzaffarpur Health department on alert

Bihar News: भीषण गर्मी में चमकी बुखार के मामले बढ़कर 15 हुए; अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Sun, 26 May 2024 01:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 26 May 2024 01:25 PM IST
सार

Bihar Chamki Fever Cases: नोडल अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के एक चार वर्ष के बच्चे में AES की पुष्टि के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अब तक कुल 15 बच्चों में AES की पुष्टि हुई है, जिनमें कि छह बच्चे अन्य जिलों के शामिल हैं।

विज्ञापन
Bihar: Chamki fever Cases increased to 15 due to severe heat; Muzaffarpur Health department on alert
भीषण गर्मी में चमकी बुखार के मामले बढ़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मौसम में बदलाव और गर्मी बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से चमकी बुखार (AES) के मामले बढ़ने लगे हैं। बीते तीन दिनों में दो केस की पुष्टि हुई, जिसके बाद SKMCH के PICU वार्ड में इस वर्ष AES की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। हालांकि राहत वाली बात यह है कि सभी बच्चे अपना इलाज कराकर घर लौट चुके हैं।

विज्ञापन

 

Bihar: Chamki fever Cases increased to 15 due to severe heat; Muzaffarpur Health department on alert
भीषण गर्मी में चमकी बुखार के मामले बढ़े - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरपुर में तेज धूप और गर्मी से चमकी बुखार के फिर से मामले बढ़ने लगे हैं। SKMCH मेडिकल कॉलेज के PICU वार्ड में भर्ती एक बच्चे में AES की पुष्टि हुई है। इस दौरान तेज बुखार को लेकर आधा दर्जन बच्चे इलाज के लिए भर्ती हुए हैं। वहीं, अब तक पीआईसीयू SKMCH में 15 बच्चे AES से प्रभावित हुए हैं। इनमें नौ बच्चे मुजफ्फरपुर जिले के जबकि अन्य छह बच्चे अन्य जिलों के है, जो सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली जिले के रहने वाले हैं।

नोडल अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के एक चार वर्ष के बच्चे में AES की पुष्टि के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। अब तक कुल 15 बच्चों में AES की पुष्टि हुई है, जिनमें कि छह बच्चे अन्य जिलों के शामिल हैं। सभी को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया है। जिले में गर्मी बढ़ने के साथ ही चमकी बुखार बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से अलर्ट मोड पर आ गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Chamki fever Cases increased to 15 due to severe heat; Muzaffarpur Health department on alert
अस्पताल में भर्ती कई बच्चों को इलाज के बाद दी गई छुट्टी - फोटो : अमर उजाला

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और AES के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि कटरा प्रखंड के एक चार साल के बच्चे में चमकी बुखार AES की पुष्टि जांच में की गई है। तेज बुखार की वजह से इसको भर्ती कराया गया था। हाइपोग्लाईसेमिया की जांच रिपोर्ट आई है। बच्चा ठीक होकर घर लौट चुका है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसको लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका और सेविका के माध्यम से जन जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। हम AES को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed