फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Bone business was going on in a junk shop in Motihari, Police-SSB recovered bones in large quantity

Bihar: मोतिहारी में कबाड़ दुकान में चल रहा था हड्डियों का कारोबार, पुलिस-SSB ने बड़ी मात्रा में बरामद की हड्डी

Wed, 07 Aug 2024 02:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 07 Aug 2024 02:41 PM IST
सार

Motihari News: मोतिहारी में कबाड़ की दुकान से भारी मात्रा में हड्डियां बरामद हुई हैं, जिनको भेजे जाने की तैयारी थी। धान लादने के बहाने गाड़ी बुलाई और बोरियों में सिलकर हड्डियां लाद दीं। यह कांड एसएसबी और पुलिस की कार्रवाई में पकड़ आया।
 

विज्ञापन
Bihar: Bone business was going on in a junk shop in Motihari, Police-SSB recovered bones in large quantity
छापामारी में बरामद की गई जानवरों की हड्डियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के हरैया थाना क्षेत्र के भरतमही गांव में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में जानवर की हड्डियां बरामद हुई हैं। यह बरामदगी भेलाही से नोनियाडीह जाने वाले रास्ते में तिलावे पुल के नजदीक एक कबाड़ की दुकान से हुई है। यहां से भारी मात्रा में जानवर की हड्डियों को जमा कर दूसरी जगह भेजे जाने की तैयारी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एसएसबी को इस मामले की गुप्त सूचना मिली थी। उसके बाद हरैया पुलिस की मदद से छापामारी की गई। इस दौरान बोरियों मे रखी हड्डियों को बरामद किया गया। जानवर की हड्डियां बरामद की गई हैं। हरैया पुलिस पदाधिकारी मदन सिंह ने बताया कि कबाड़ की दुकान को संजय चौरसिया नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है, जिसका घर भरतमही गांव में है। छापामारी के बाद से संजय चौरसिया फरार है। इस छापामारी से पहले सिसवा कैंप की टीम द्वारा कैंप के पास से एक गाड़ी को भी पकड़ा गया है, जिसपर जानवर की हड्डी से भरे हुए 70 से अधिक बोरे लदे थे।
विज्ञापन




वहीं, एक दूसरी गाड़ी पर लोडिंग के दौरान कबाड़ की दुकान में छापामारी हो गई। जहां पर सैकड़ों बोरे में भरी जानवरों की हड्डी बरामद की गई। हड्डी कारोबारी की पत्नी से एसएसबी की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं, गाड़ी चालक राजन कुमार पासवान ने बताया कि संजय चौरसिया नामक व्यक्ति धान लादने के नाम पर भाड़ा पर लेकर आया था, यहां आने पर जानवर की हड्डी लादने लगा। तब तक एसएसबी की टीम ने छापामारी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हरैया थाना के पुलिस पदाधिकारी मदन सिंह ने बताया कि अभी छापामारी की कार्रवाई चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसबी के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी गिनती की जा रही है, जिसके बाद पूरी जानकारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed