{"_id":"675ad5fa786705cb000cbca4","slug":"bihar-body-of-missing-minor-child-recovered-from-pond-in-motihari-family-members-inconsolable-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: लापता नाबालिग बच्चे का शव तालाब से बरामद, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: लापता नाबालिग बच्चे का शव तालाब से बरामद, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 12 Dec 2024 05:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 12 Dec 2024 05:54 PM IST
सार
बिहार के मोतिहारी में बुधवार शाम से लापता नाबालिग का शव पोखरा में मिला। मामला जीतना थाना एरिया का है। नाबालिग का शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी में जीतना थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी उमेश साह के 14 वर्षीय पुत्र रंजन का शव गुरुवार सुबह सरेही पोखरा में मिला। मृतक के पटीदार के लोग शौच के लिए गए थे तो पोखरा के किनारे चप्पल को देखा, जिससे उन्हें संदेह हुआ तो इसकी सूचना परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग सहित ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और पोखरा में खोजने लगे। पोखरा में शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक रंजन बुधवार को करीब शाम चार बजे से ही घर से लापता था। मृतक दो भाई था, जिसमे वह छोटा था। वह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बनकटवा बालक के 9वीं का छात्र था। शांत स्वभाव के किशोर के डूबकर मरने से परिजन हतप्रभ हैं।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी मिलते ही जीतना पुलिस ने शव को अपने अभिरक्षा में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया। इधर, मृतक के पिता ने तालाब में डूबने से हुई मौत के लिए अंचल में आवेदन दिया है। राजस्व कर्मचारी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन