फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Body of an unknown youth found in Muzaffarpur suspected to have been murdered and thrown in drain

Bihar: अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या कर नाले में फेंके जाने की आशंका, लोगों के बीच कई बातों की हो रही चर्चा

Thu, 21 Nov 2024 02:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 02:02 PM IST
सार

एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। हत्या कर शव को नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इस दौरान लोगों के बीच कई बातों की चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Bihar Body of an unknown youth found in Muzaffarpur suspected to have been murdered and thrown in drain
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में एक 25 वर्षीय युवक का शव सड़क के पास नाले में पड़ा हुए देखा गया। घटना बीस भवारी पुल के समीप देवसर नाले की है। युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी।उसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं की जा सकी है।

विज्ञापन


घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां एक युवक का शव देखे जाने के बाद मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है। युवक को किसी दूसरे जगह से मारकर यहां पर ठिकाना लगाने के उद्देश्य से फेंका गया है। जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। युवक के शरीर पर कई गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं।बताया जा रहा है, अज्ञात बदमाशों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है और दूर से कहीं लाकर दियारा इलाके में डंप करने के उद्देश्य से फेंका गया है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने की कवायद में जुटी हुई है।
विज्ञापन




स्थानीय साहेबगंज थाना की पुलिस ने बताया कि एक युवक का शव बरामद की सूचना को स्थानीय लोगों के द्वारा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। कहीं से लाकर इसको यहां डंप किया गया है। पहचान किया जा रहा है। मृतक युवक की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी गई है। अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। शिनाख्त के लिए अलग-अलग थाने में तस्वीर को सर्कुलेट किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed