{"_id":"679b2deff7ae2826c90276d8","slug":"bihar-another-big-record-muzaffarpur-daughter-aparajita-mishra-won-bronze-medal-national-wushu-national-game-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुजफ्फरपुर की बेटी का एक और बड़ा कीर्तिमान, राष्ट्रीय वुशु नेशनल गेम में जीता ब्रॉन्ज मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुजफ्फरपुर की बेटी का एक और बड़ा कीर्तिमान, राष्ट्रीय वुशु नेशनल गेम में जीता ब्रॉन्ज मेडल
Thu, 30 Jan 2025 01:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:14 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली अपराजिता मिश्रा ने 14 फरवरी तक उत्तराखंड राज्य के देहरादून में चल रही 38वीं नानकुआ नेशनल वुशु चैंपियन प्रतियोगिता में एक मात्र बिहार राज्य की खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बिहार की झोली में पदक डाला है।
विज्ञापन
अपराजिता मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर की बेटी अपराजिता मिश्रा ने एक बार फिर से बड़ा कीर्तिमान रचा है। उत्तराखंड में आयोजित 38वीं नेशनल वुशु चैंपियनशिप इवेंट में कांस्य पदक जीता है। बिहार की वह एक मात्र खिलाड़ी है, जिन्होंने नेशनल वुशु चैंपियनशिप गेम्स में बिहार की झोली में ब्रॉन्ज मेडल को डाला है।उनकी जीत को लेकर के बिहार के वुशु खिलाड़ियों में उत्साह भर गया है।
विज्ञापन
दरअसल, मुजफ्फरपुर की रहने वाली अपराजिता मिश्रा ने 14 फरवरी तक उत्तराखंड राज्य के देहरादून में चल रही 38वीं नानकुआ नेशनल वुशु चैंपियन प्रतियोगिता में एक मात्र बिहार राज्य की खिलाड़ी हैं। जिन्होंने बिहार की झोली में इस पदक को डाला है। उनकी जीत और इस कार्य से पूरे बिहार में खुशी की लहर दौड़ गई है। वहीं, पर अपराजिता मिश्रा की जीत और मेडल जीतने पर बिहार वुशु की महासचिव और अपराजिता मिश्रा की मां सुमन मिश्रा ने कहा, इसके पहले जॉर्डन में आयोजित इंटरनेशनल मैच में भारत की झोली में दो पदक ला चुकी है। बिहार का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिलाने का काम किया है।
विज्ञापन
अभी उत्तराखंड में आयोजित 38वीं नेशनल वूशु चैंपियनशिप में बिहार राज्य की वह एक मात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह मेडल अपने नाम किया है। यह सूबे और जिले के लिए गर्व की बात है। वहीं, अपराजिता मिश्रा की बड़ी बहन और इंटरनेशनल वुशु खिलाड़ी ईशा मिश्रा ने बताया कि अभी तो पहले दिन की खेल हुई है और इसकी शुरुआत ब्रॉन्ज मेडल से अपराजिता मिश्रा ने किया है। लगातार बेहतर प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने बिहार के लिए मेडल लाए हैं। आगे और भी मुकाबले हैं। उम्मीद है कि कई और मेडल जीतने का काम करेंगी।
विज्ञापन
