Bihar: बैंक में ग्राहकों से धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, फर्जी ग्राहक बनकर लोगों से करता था ठगी
Bihar News: पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैंक में ग्राहकों से धोखाधड़ी कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पकड़ लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले के नगर थाना पुलिस ने बैंक ऑफ बड़ौदा के सिनेमा रोड स्थित शाखा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो बैंक में फर्जी ग्राहक बनकर लोगों से पैसे की ठगी कर रहा था।
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान कैमूर जिले के बघछड़ा गांव के रहने वाले अनीष पटेल के रूप में हुई है।
पुलिस ने उसकी तलाशी ली और उसके पास से 85 पोस्ट ऑफिस पासबुक और एक फर्जी पासबुक बरामद किया है, जो दरभंगा स्थित पोस्ट ऑफिस का था। पुलिस इस मामले में और जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके और कौन से साथी हैं।
पुलिस के अनुसार, ठग बैंक में ग्राहकों की भीड़ का फायदा उठाता था। जब कोई ग्राहक अपनी जमा या निकासी के लिए काउंटर पर जाता, तो वह फर्जी ग्राहक बनकर बैंक कर्मी से पैसे ले लेता। काउंटर पर नाम पुकारे जाने पर वह असली ग्राहक की जगह ले लेता था और पैसे लेकर वहां से फरार हो जाता था। इस तरह से वह कई लोगों को ठग चुका था।
एक दिन, एक ग्राहक ने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फर्जी ग्राहक को पकड़ लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस व्यक्ति के अन्य साथी कौन हैं और वह कितने लोगों को ठग चुका है।