फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Abduction of a Minor in Vaishali Hajipur news bihar news hajipur news

Bihar: दोस्तों संग खेलने निकला 13 साल का शाहिद लापता! नशे की लत में फंसे नाबालिगों पर अपहरण का शक

Sun, 24 May 2026 06:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 06:09 PM IST
सार

Bihar: वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से 13 वर्षीय बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बच्चे के दोस्तों पर अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। परिवार का आरोप है कि कुछ नाबालिग लड़के नशे की लत में थे और अक्सर शाहिद से पैसे मांगते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Bihar Abduction of a Minor in Vaishali Hajipur news bihar news hajipur news
अपहरण हुए बच्चा

विस्तार

बिहार में शराबबंदी और नशामुक्त अभियान के दावों के बीच वैशाली जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे की लत में फंसे नाबालिग बच्चों पर अपने ही दोस्त के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। 13 वर्षीय बच्चा दोस्तों के साथ खेलने निकला था, लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने दोस्तों पर अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया है। मामला वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के शाहदुल्लाहपुर गांव का है। बताया गया है कि 23 मई को 13 वर्षीय मो. शाहिद अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए घर से निकला था। उसके साथ गए बाकी बच्चे तो घर लौट आए, लेकिन शाहिद देर शाम तक वापस नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


परिजनों ने गांव में की तलाश, नहीं मिला कोई सुराग
परिजनों ने गांव और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शाहिद की मां खुशबू खातून ने लालगंज थाने में आवेदन देकर बेटे के अपहरण की आशंका जताई।
विज्ञापन


नशे के लिए पैसे मांगने का आरोप
गायब बच्चे की मां का आरोप है कि शाहिद के साथ रहने वाले कुछ लड़के नशा करते थे और नशा करने के लिए अक्सर उससे पैसे मांगते थे। परिवार वालों के मुताबिक, शाहिद पहले भी घर से पैसे चोरी कर अपने दोस्तों को देता था, ताकि वे नशा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


'जान से मारने की दी थी धमकी'
परिजनों ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले आरोपित लड़कों ने शाहिद को जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में परिवार को आशंका है कि नशे और पैसों के विवाद में उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है या उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो चुकी है।

परिवार में मातम, पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं एसडीपीओ गोपाल मंडल और लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार आवेदन मिलने के बाद पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं और बच्चे की तलाश की जा रही है।


ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला! पानी मांगने आया युवक बना हमलावर, बैग छोड़कर फरार

नशामुक्त बिहार पर उठे सवाल
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर नशामुक्त बिहार के दावों के बीच नशे का जहर अब नाबालिग बच्चों तक कैसे पहुंच रहा है। अगर बच्चे ही नशे की गिरफ्त में हैं, तो समाज का भविष्य कितना सुरक्षित है? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार को शाहिद के सकुशल लौटने का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed