{"_id":"6602dfa4238519be9607fdc2","slug":"bihar-a-young-man-suddenly-disappeared-from-home-while-playing-holi-in-vaishali-dead-body-found-on-roadside-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वैशाली में होली खेलते-खेलते अचानक घर से गायब हुआ युवक, सड़क किनारे मिला शव; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वैशाली में होली खेलते-खेलते अचानक घर से गायब हुआ युवक, सड़क किनारे मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 26 Mar 2024 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 26 Mar 2024 08:16 PM IST
सार
Vaishali News: वैशाली थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह शव सड़क किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को हाजीपुर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है। परिवार वालों द्वारा लिखित आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले के वैशाली गांव में कल शाम से लापता 22 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की सूचना पर घटनास्थल पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने थाने को मामले की सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान वैशाली थाना क्षेत्र के वैशाली गांव निवासी दिवंगत बिरजू राय के बेटे मनोज राय के रूप में हुई है। मनोज राय कल शाम को लोगों के साथ होली खेलते-खेलते अचानक घर से गायब हो गया था। इसके बाद कल से ही परिवार वाले उसे खोजने के लिए निकल गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी मनोज राय की कोई जानकारी नहीं मिली। लेकिन मंगलवार को घर से तकरीबन पांच सौ मीटर की दूरी पर सड़क किनारे शव पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी ने हत्या कर शव को घर के पास फेंक दिया है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के शरीर पर भी कोई निशान नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
पूरे मामले को लेकर वैशाली थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह शव सड़क किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। पोस्टमार्टम के लिए शव को हाजीपुर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है। परिवार वालों द्वारा लिखित आवेदन मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।