फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: 4 killed, many injured in road accident in Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर: मेला देखकर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी की ट्रैक्टर से टक्कर, चार की मौत, दर्जनभर घायल

Sat, 11 Oct 2025 01:35 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 11 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bihar: 4 killed, many injured in road accident in Muzaffarpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शुक्रवार देर शाम मीनापुर थाना क्षेत्र के खेमाईपट्टी बाजार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु समस्तीपुर जिले के सीयूरी मेला देखकर पिकअप वैन से घर लौट रहे थे। तभी ईंट से लदा एक ट्रैक्टर सामने से आ गया और दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मीनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मुजफ्फरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में भर्ती कराया। मृतकों में मीनापुर के पूरनिया गांव के तीन लोग और एक अन्य गांव का निवासी शामिल है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला। वहीं, पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मीनापुर थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप और ट्रैक्टर के बीच सीधी टक्कर हुई थी। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई अन्य घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed