{"_id":"68b97a1105553039380bf2f8","slug":"bihar-10-pairs-of-trains-will-stop-at-punpun-ghat-halt-railway-made-special-preparations-pitru-paksha-fair-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुनपुन घाट हाल्ट पर 10 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव, पितृपक्ष मेले को लेकर रेलवे ने की खास तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुनपुन घाट हाल्ट पर 10 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव, पितृपक्ष मेले को लेकर रेलवे ने की खास तैयारी
Thu, 04 Sep 2025 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 04 Sep 2025 05:07 PM IST
सार
Railway News: रेलवे का कहना है कि यह कदम पितृपक्ष मेले में आने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए उठाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। 06 सितम्बर से 21 सितम्बर 2025 तक पुनपुन घाट हाल्ट पर 10 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दो-दो मिनट के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
इन-इन ट्रेनों का होगा ठहराव
इन ट्रेनों में पटना-भभुआ रोड इंटरसिटी एक्सप्रेस, पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस, सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस, इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस, पटना-रांची जनशताब्दी, गंगा दामोदर एक्सप्रेस, बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-गया पैसेंजर स्पेशल तथा चर्लपल्ली-पटना स्पेशल शामिल हैं। इसके अलावा पटना-चर्लपल्ली स्पेशल और पटना-गया स्पेशल को भी पुनपुन घाट पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
पढ़ें: 'मेरी मां का भी अपमान कर चुके हैं ये', मुजफ्फरपुर में नव संकल्प महासभा में राजद-कांग्रेस पर बरसे चिराग
विज्ञापन
इसी अवधि में अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच स्थित अनुग्रह नारायण स्नान घाट पर भी 05 जोड़ी ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव मिलेगा। इनमें गया-डेहरी ऑन सोन मेमू पैसेंजर की तीन सेवाएं, आसनसोल-वाराणसी मेमू पैसेंजर तथा धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे का कहना है कि यह कदम पितृपक्ष मेले में आने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए उठाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो।