फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Big news from Sitamarhi: Couple dies under suspicious circumstances, sensation in the village

Bihar News: सीतामढ़ी में दंपत्ति की रहस्यमय मौत, सुसाइड या हत्या? पुलिस जांच में जुटी

Thu, 11 Sep 2025 03:08 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सीतामढ़ी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 03:08 PM IST
सार

सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र के पतनुक्का गांव में सरकारी डीलर मनोज कुमार दास और उनकी पत्नी मीना देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति का शव फंदे से लटका हुआ और पत्नी का शव बिस्तर पर पाया गया।

विज्ञापन
Big news from Sitamarhi: Couple dies under suspicious circumstances, sensation in the village
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा थाना क्षेत्र के पतनुक्का गांव में शुक्रवार की सुबह दंपत्ति की रहस्यमय मौत से सनसनी फैल गई। सरकारी डीलर मनोज कुमार दास (48) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, जबकि उनकी पत्नी मीना देवी (44) का शव बिस्तर पर पड़ा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात दोनों ने साथ खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। घर में उस समय उनकी वृद्ध मां और छह वर्षीय बच्चा भी मौजूद थे। सुबह देर तक कमरे से कोई आहट नहीं मिलने पर वृद्धा ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देख सब स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुपरी डीएसपी सुनीता कुमारी, बोखड़ा और नानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे को सील कर एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया। इस दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसकी सामग्री का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें: प्रदेश के 22 जिलों से फैलेगी पपीता की मिठास! किसानों की आय बढ़ाने को नीतीश सरकार की नई पहल


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों आशंकाओं पर जांच चल रही है। कमरे के अंदर से बंद होने और सुसाइड नोट मिलने की वजह से आत्महत्या की संभावना मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, मृतका मीना देवी के गले पर गहरे निशान मिलने से हत्या की संभावना भी खारिज नहीं की जा रही है। डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed