फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: When younger brother's wife refused to have illicit relations, brother-in-law slit her throat

Bihar Crime: छोटे भाई की पत्नी ने अवैध संबंध बनाने से किया मना तो जेठ ने रेत डाला गला, किया आत्मसमर्पण

Wed, 07 Aug 2024 01:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 07 Aug 2024 01:13 PM IST
सार

Bettiah News: प्रशिक्षु डीएसपी अमरकांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Bettiah: When younger brother's wife refused to have illicit relations, brother-in-law slit her throat
मृतका आशा देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में एक शख्स ने अपने छोटे भाई की पत्नी का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि जेठ अपने छोटे भाई की पत्नी से नाजायज रिश्ता कायम करना चाहता था। लेकिन जब महिला ने इससे इनकार कर दिया तो उसने धारदार हथियार से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद थाने जाकर खुद को पुलिस को आत्मसमर्पण भी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। यह घटना जिले मझौलिया थानाक्षेत्र के मझरिया शेख गांव के वार्ड-5 की है।

विज्ञापन


वहीं, मृतका की पहचान रामराज मुखिया की पत्नी आशा देवी (26) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। उसके बाद मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

 
ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात आशा देवी के जेठ धर्मराज मुखिया (30) ने धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने बाद में थाने जाकर आत्मसमर्पण भी कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। जितनी मुंह उतनी बातें सुनने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, मृतका आशा देवी का पति एक साल पहले विदेश कमाने गया हुआ है। उसको तीन वर्षीय बेटा प्रिंस कुमार और एक वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी है। बताया जा रहा है कि आशा देवी अपने दोनों बच्चों के साथ घर में सोई थी, तभी बीती रात उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। दबी जबान में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
 
इधर, मृतका की बहन शोभा देवी ने पुलिस को आवेदन देकर बताया कि उसकी बहन शोभा देवी का जेठ धर्मराज मुखिया उसकी बहन के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था। लेकिन जब उसने अवैध संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। उसने बताया कि मेरी बहन ने फोन के जरिए मुझे और अपने पति को इस मामले में जानकारी भी दी थी। वहीं, दो मासूम बच्चों के सामने उनकी मां की हत्या की गई है। उसने बताया कि आशा देवी ने अपने जेठ और उसके परिजनों से तंग आकर आज से दस दिन पहले पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

 
इधर, प्रशिक्षु डीएसपी अमरकांत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है। पुलिस प्रत्येक बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed