{"_id":"65e46302751f72bbd2031fec","slug":"bettiah-news-uncontrolled-hyva-truck-crushed-7-people-mother-in-law-daughter-in-law-died-5-people-critical-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हाइवा ट्रक ने घर के बाहर बैठे परिवार समेत सात लोगों को रौंदा, सास-बहू समेत तीन की मौत; चार लोग नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हाइवा ट्रक ने घर के बाहर बैठे परिवार समेत सात लोगों को रौंदा, सास-बहू समेत तीन की मौत; चार लोग नाजुक
Sun, 03 Mar 2024 05:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 03 Mar 2024 05:16 PM IST
सार
Bettiah Hindi News: बेतिया में एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने अपने घर के बाहर बैठे परिवार समेत दो बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, चार अन्य लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में एक अनियंत्रित हाइवा ट्रक ने सात लोगों को रौंद दिया, जिससे सास-बहू समेत एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बहू सुगंधी देवी (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि जीएमसीएच में इलाज के दौरान सास लालबाबू मुखिया (55) पत्नी सोमारी देवी और छह वर्ष की सोनम कुमारी की भी मौत हो गई है। हालांकि गंभीर घायल सभी चार लोगों को जीएमसीएच बेतिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। यह घटना जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया-लौरिया मुख मार्ग स्थित उत्तरवाहिनी पुल के पास सेनवरिया गांव की है। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घायलों में सेनुआरिया गांव निवासी रुसंती देवी (35) और सुधा कुमारी (10) आदि शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर काफी अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मौके पर लोगों से घटना की जानकारी ले रही है। वहीं, इस हादसे में एक बाइक सवार दो युवक भी घायल हुए हैं। उनकी पहचान चनपटिया निवासी मुरारी कुमार शर्मा (32) और कुंदन कुमार (20) के तौर पर हुई है। इन दोनों का इलाज चनपटिया सीएचसी में जारी है।
विज्ञापन
इधर, दुर्घटनास्थल पर ग्रामीणों ने हाइवा और उसके चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची सिरिसिया और चनपटिया थाने की पुलिस मामले को शांत करने में लगी हुई है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने करीब दो घंटे से सड़क को जाम किया हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लौरिया के तरफ से एक हाइवा बेतिया जा रहा था। इसी दौरान सेनवरिया गांव में अपने दरवाजे पर मृतक सोमारी देवी का परिवार बैठा हुआ था। हाइवा चालक ने नियंत्रण खो दिया और अपने दरवाजे पर बैठे सोमारी देवी और सुगंधी देवी सहित पांच लोगों को रौंद दिया, जिसमें बहू की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि सास और एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक भी हादसे के बाद हाइवा से जा टकराई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।