फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: Tractor-trolley loaded with straw overturned, two people including a minor died on spot

Bihar News: पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मौके पर ही नाबालिग समेत दो लोगों की मौत; दो परिवारों में कोहराम

Mon, 11 Nov 2024 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 11 Nov 2024 05:40 PM IST
सार

Bettiah News: पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में पुआल की अत्यधिक मात्रा लदी हुई थी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Bettiah News: Tractor-trolley loaded with straw overturned, two people including a minor died on spot
मृतक सुभन यादव और सत्यनारायण पंडित - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेतिया जिले के चौतरवा थानाक्षेत्र के हमीरा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को मातम में डुबो दिया। पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान हमीरा गांव निवासी सत्यनारायण पंडित (55) और नगई यादव के इकलौते बेटे सुभन यादव (15) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
ट्रॉली के नीचे दबने से हुई मौत
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रैक्टर-ट्रॉली खदरा सरेह से हमीरा की ओर जा रही थी। रास्ते में एक बड़े गड्ढे से गुजरते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे सत्यनारायण पंडित और सुभन यादव ट्रॉली के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही चौतरवा थाना के थानाध्यक्ष संजीत कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिर जेसीबी की मदद से ट्रॉली को सीधा कर दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

 
अत्यधिक मात्रा में लदा था पुआल
थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में पुआल की अत्यधिक मात्रा लदी हुई थी, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली पलट गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गांव में मातम और मुआवजे की मांग
हादसे के बाद हमीरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सुभन यादव के माता-पिता का इकलौता बेटा होने के कारण उनका परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, सत्यनारायण पंडित के परिवार पर भी इस आकस्मिक दुर्घटना का गहरा असर पड़ा है। दोनों परिवारों के सदस्य इस दुखद घटना से बुरी तरह टूट चुके हैं और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, जिससे परिवारों को कुछ आर्थिक सहारा मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed