{"_id":"678a6e9a5e0fae7f2a0bbef8","slug":"bettiah-news-sensation-after-finding-dead-body-of-a-woman-in-sugarcane-field-suspicion-of-murder-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या के बाद फेंके जाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: गन्ने के खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या के बाद फेंके जाने की आशंका
Fri, 17 Jan 2025 08:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 Jan 2025 08:22 PM IST
सार
Bettiah News: एसडीपीओ रंजन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। संभवतः महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और सबूत छिपाने के लिए शव को गन्ने के खेत में फेंका गया। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया के सहोदरा थाना क्षेत्र के अररिया बारवा स्थित चनहा सरेह में गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोग हत्या कर शव को खेत में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने काले रंग की पोशाक और लाल रंग का दुपट्टा पहना हुआ है, जिससे वह विवाहित प्रतीत हो रही है। शव की हालत देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब 4-5 दिन पुराना है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से मृतका की पहचान करने की कोशिशें तेज कर दी हैं।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
सहोदरा थाना पुलिस ने घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (फॉरेंसिक टीम) और डॉग स्क्वाड को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ रंजन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। संभवतः महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और सबूत छिपाने के लिए शव को गन्ने के खेत में फेंका गया।
विज्ञापन
घटना से इलाके में दहशत
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के गांवों में सूचना दी गई है। इसके साथ ही हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में टीम को लगाया गया है। वहीं, पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर किसी ने महिला को इस क्षेत्र में देखा हो या उसकी पहचान के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस से संपर्क करें।