फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News: Married woman murdered and body made to disappear to hide evidence, accused absconding

Bihar News: विवाहिता की हत्या कर सबूत छिपाने के लिए गायब किया शव, आरोपी घर छोड़कर फरार

Sat, 02 Nov 2024 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 02 Nov 2024 06:30 PM IST
सार

Bettiah News: बैरिया थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
Bettiah News: Married woman murdered and body made to disappear to hide evidence, accused absconding
मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले के बैरिया थानाक्षेत्र स्थित सिसवा सरेया पंचायत के मलाह टोला गांव में एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को गायब करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय रीमा देवी के रूप में हुई है, जो गांव निवासी अवधेश चौधरी की पत्नी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

 
ससुराल वालों पर हत्या का आरोप
घटना को लेकर मृतका के भाई मुकेश चौधरी ने कहा कि रीमा देवी को उसके ससुराल वाले और पति लगातार प्रताड़ित करते थे। मुकेश ने आरोप लगाया कि उसका भाई अवधेश चौधरी नशे में धुत रहने के कारण अक्सर रीमा के साथ मारपीट करता था। उन्होंने कहा कि जब मेरी बहन ने शराब पीने से मना किया तो उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

 
मुकेश ने यह भी बताया कि रीमा की हत्या एक साजिश के तहत की गई है और शव को साक्ष्य छिपाने के लिए गायब कर दिया गया है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी फरार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। बैरिया थाना के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed