फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah News Body of youth found in suspicious condition family says murder done under conspiracy land dispute

Bihar News: संदिग्ध स्थिति में युवक का शव मिला, परिजनों ने कहा- साजिश के तहत की गई हत्या; वजह भी आई सामने

Tue, 17 Dec 2024 02:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Dec 2024 02:09 PM IST
सार

Bettiah News: नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Bettiah News Body of youth found in suspicious condition family says murder done under conspiracy land dispute
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर वार्ड-6 में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान शिकारपुर निवासी चंद्रजीत राव के 34 वर्षीय बेटे दीनबंधु कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों ने पट्टेदारों पर पीट-पीटकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
जमीन विवाद बना मौत की वजह?
परिजनों का कहना है कि दीनबंधु कुमार का अपने पट्टेदारों के साथ आठ कट्ठा जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। मृतक के पिता चंद्रजीत राव ने बताया कि दीनबंधु कर्नाटक में मजदूरी करता था और छह महीने पहले ही घर लौटा था। उनके मुताबिक, रविवार रात रामबाबू राव, लाल राव, आकाश कुमार, रोबिन कुमार और आशुतोष कुमार ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दीनबंधु की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि दीनबंधु का शव घर के पास आलू के कोला (भंडार स्थल) में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। मृतक के सिर पर गहरी चोटें थीं, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था और शरीर पर कई घाव के निशान थे।
विज्ञापन



 
परिवार में मचा कोहराम
दीनबंधु की मौत के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो पिता की मौत से अनाथ हो गए हैं। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिकटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष राज रोशन ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाएगी। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोग भी आक्रोशित हैं और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि दीनबंधु शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। वह अक्सर जमीन विवाद से जुड़े मामले को लेकर तनाव में रहते थे। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या साजिश के तहत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed