फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: Mother and child died during delivery, relatives alleges that pregnant woman referred after her death

Bihar: बेतिया में जच्चा-बच्चा की मौत पर अस्पताल में हंगामा, परिजनों का आरोप- मरने के बाद प्रसूता को किया रेफर

Mon, 29 Jul 2024 05:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 29 Jul 2024 05:05 PM IST
सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष कंचन कुमार भास्कर ने बताया कि मृत महिला के परिजनों ने करीब दो घंटे तक सीएचसी के मुख्य द्वार पर शव को रख कर प्रदर्शन किया। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bettiah: Mother and child died during delivery, relatives alleges that pregnant woman referred after her death
अस्पताल में प्रदर्शन करते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। इसके बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने एएनएम पर लापरवाही का आरोप लगाया। यह घटना जिले के योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। मृतका की पहचान पिपरिया गांव निवासी खोबारी चौधरी की पत्नी मैना देवी (23) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात एएनएम ने पैसों की मांग की थी। साथ ही परिजनों ने बताया कि जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि मैना की दो बेटियां और एक बेटा है। चौथा प्रसव होने वाला था।
विज्ञापन

 
इधर, योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर पदाधिकारी डॉ. अब्दुल गनी ने बताया कि पिपरिया गांव निवासी खोबारी चौधरी की पत्नी मैना देवी को प्रसव पीड़ा हुई। उसके बाद योगापट्टी सीएचसी में उसे भर्ती कराया गया था। उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया था। साथ ही परिजनों ने एएनएम पर अवैध उगाही और लापरवाही का आरोप लगाया। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, थानाध्यक्ष कंचन कुमार भास्कर ने बताया कि मृत महिला के परिजनों ने करीब दो घंटे तक सीएचसी के मुख्य द्वार पर शव को रख कर प्रदर्शन किया। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed