फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: Married woman's body was dug out from grave after 5 days, police is investigating murder case

Crime: बेतिया में पांच दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया विवाहिता का शव, हत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 04 Sep 2024 06:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Sep 2024 06:14 PM IST
सार

Bettiah News: लौरिया अंचलाधिकारी नितेश कुमार सेठ ने बताया कि कोर्ट के आदेश के आलोक में कब्र खोदकर शव को निकाला गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि विवाहिता की मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
Bettiah: Married woman's body was dug out from grave after 5 days, police is investigating murder case
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में दफनाए गए विवाहिता के शव को पुलिस ने पांच दिन बाद कब्र खोदकर निकाला है। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है। घटना जिले के साठी थानाक्षेत्र के वृंदावन गांव की है। कब्र खोदकर निकाली गई मृतका की पहचान थानाक्षेत्र के वृंदावन गांव निवासी शेख रियाल की पत्नी शाहाना खातून के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थानाक्षेत्र के कोईरगावा गांव निवासी शमशाद आलम ने थाने में आवेदन देकर दहेज के लिए अपनी बुआ की हत्या किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आवेदन में बताया कि मेरी बुआ की शादी 10 वर्ष पहले वृंदावन निवासी शेख रियाल से हुई थी। शादी के बाद से ही मेरे फूफा शेख रियाल, मेरी फुफु के ससुर शेख सदरे आलम, सास नटई खातून, देवर शेख कमल और शेख जमाल आदि अपना व्यवसाय करने के लिए दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। साथ यह भी कहते थे कि अगर अभी तुम्हारे मायके वालों के पैसा नहीं है तो नहर के हिस्से वाली जमीन बेचकर रुपये ले आओ। मेरी फुफु को हमेशा उक्त लोग मारपीट कर प्रताड़ित करते रहते थे। लेकिन जब हम लोगों द्वारा दहेज में पांच लाख रुपये नहीं दिए गए तो मेरी फुआ की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


उन्होंने प्राथमिकी में बताया कि 29 अगस्त को मुझे खबर मिली कि आपकी फुआ को दहेज के लिए उसके ससुराल वाले जान से मार देने की फिराक में हैं। वहीं, अचानक 30 अगस्त को मेरे मोबाइल पर फोन आया कि तुम्हारी बुआ की हत्या कर दी गई है। उसके बदन पर मारपीट के निशान थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने हत्या करने के बाद साजिश के तहत उसके शव को गायब कर दिया। फिर हमारे परिजनों के ऊपर दबाव बनाया कि पांच लाख ले लो और मामले को रफा-दफा कर दो। जब हमारे परिजनों ने मामले को रफा-दफा करने से इनकार कर दिया तो उन लोगों ने तरह-तरह की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कब्र खोदकर शव निकालने के दौरान विधि व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से साठी थानाध्यक्ष धीरज कुमार, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, दरोगा जैसल कुमार, अपर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, नसीम अहमद इकबाल खान अमरजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 
इधर, मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात लौरिया अंचलाधिकारी नितेश कुमार सेठ ने बताया कि कोर्ट के आदेश के आलोक में कब्र खोदकर शव को निकाला गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि विवाहिता की मौत कैसे हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed