{"_id":"6798f57fcff971150407b4e5","slug":"bettiah-forest-workers-attack-women-who-went-to-collect-wood-in-forest-villagers-protest-by-blocking-road-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गई महिलाओं पर वनकर्मियों का हमला, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में गई महिलाओं पर वनकर्मियों का हमला, विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Tue, 28 Jan 2025 08:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 Jan 2025 08:49 PM IST
सार
Bettiah News: ग्रामीणों का आरोप है कि मुसहर बस्ती की महिलाएं रोजमर्रा के कार्यों के लिए जंगल में लकड़ी चुनने गई थीं। इसी दौरान वनकर्मियों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और संपत्ति देवी तथा सोनी देवी को बुरी तरह पीटा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के जंगल में लकड़ी चुनने गई महिलाओं के साथ वनकर्मियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बगहा पुलिस जिले के मदनपुर वन क्षेत्र में हुई। इस घटना ने ग्रामीणों में आक्रोश फैला दिया, जिसके चलते सैकड़ों लोगों ने मदनपुर-पनियहवा सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया और दोषी वनकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
महिलाओं पर हमले से भड़के ग्रामीण
ग्रामीणों का आरोप है कि मुसहर बस्ती की महिलाएं रोजमर्रा के कार्यों के लिए जंगल में लकड़ी चुनने गई थीं। इसी दौरान वनकर्मियों ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया और संपत्ति देवी तथा सोनी देवी को बुरी तरह पीटा। इन महिलाओं के शरीर पर चोट के गहरे निशान हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद, आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में मदनपुर चेकपोस्ट पर जमा हो गए और रेंज ऑफिस का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जंगल में जाने पर वनकर्मियों द्वारा अक्सर महिलाओं और पुरुषों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
सड़क जाम और हंगामा
आक्रोशित ग्रामीणों ने मदनपुर-पनियहवा सड़क को जाम कर करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
वन विभाग की प्रतिक्रिया
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के वन संरक्षक डॉक्टर नेशा मनी ने बताया कि वन विभाग की टीम अपना नियमित काम कर रही थी। कुछ लोग इस मामले को तूल दे रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नौरंगिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया और पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।