फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: BJP leader Virendra Rai's nephew kidnapping case new twist, teenager refuted police's claim in court.

Bihar News: भाजपा नेता के भतीजे के अपहरण मामले में नया मोड़, किशोर ने अदाल में पुलिस के दावे को झुठलाया

Fri, 09 Feb 2024 12:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Feb 2024 12:39 PM IST
सार

Bihar Crime: न्यायालय में दिए बयान में आदित्य ने बताया कि वह घर से कोचिंग के लिए निकलने के बाद रास्ते में पेशाब करने के लिए रुक गया था। इसी दौरान कुछ लोग आए और उसे जबरन कार में बैठा कर लेकर चल दिए। फिर उसे एक जगह ले जाकर एक कुर्सी से बांध दिया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bettiah: BJP leader Virendra Rai's nephew kidnapping case new twist, teenager refuted police's claim in court.
अपहृत छात्र आदित्य राज - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेतिया में कोचिंग जाने के दौरान बुधवार को बदमाशों ने भाजपा नेता धर्मेंद्र राय के भतीजे आदित्य राज उर्फ गोल्डेन का अपहरण कर उसे स्कॉर्पियो से लेकर गए थे। न्यायालय में दिए बयान में गोल्डन ने यह पर्दाफाश किया है। उसने पुलिस के दावे को झुठला न्यायालय में दिए बयान में अपने अपहरण होने की बात कही है। दरअसल, पुलिस ने आदित्य राज उर्फ गोल्डेन का अपहरण होने के मामले को गलत बताया था और खुद से भागने की बात कही थी।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, न्यायालय में दिए बयान में आदित्य ने बताया कि वह घर से कोचिंग के लिए निकलने के बाद रास्ते में पेशाब करने के लिए रुक गया था। इसी दौरान कुछ लोग आए और उसे जबरन कार में बैठा कर लेकर चल दिए। फिर उसे एक जगह ले जाकर एक कुर्सी से बांध दिया। उसे कुर्सी से बांधने के बाद अपहर्ता कहीं चले गए। इसी दौरान मौका देखकर वह कुर्सी से बंधनमुक्त होकर सड़क किनारे एक ढाबे में पहुंचा और अपनी आपबीती बताई। गोल्डन ने बताया कि ढाबे पर मौजूद एक व्यक्ति ने ही मुझे एक जगह सुरक्षित रखा और घरवालों को सूचना दी। तब घरवाले और पुलिस पहुंची और उसे लेकर बेतिया आई।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एसपी कॉलोनी से कोचिंग जाने के दौरान आदित्य राज उर्फ गोल्डेन का अपहरण होने की सूचना पुलिस को मिली थी। लेकिन बाद में पुलिस ने दावा किया था कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह खुद ही पूर्वी चंपारण के मेहसी भाग गया था। बुधवार की शाम मीडिया को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया कि लड़का यूट्यूबर है और बॉडी बिल्डिंग करता है। यूट्यूब पर भी वीडियो बनाकर डालता है। वह आगे इसी में काम करना चाहता था, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं थे। वह उसे पढ़ाई पर फोकस करने को कहते थे। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसडीपीओ के अनुसार, लड़का अपने भाई के साथ ट्यूशन जा रहा था। उसी दौरान वह उसे आगे बढ़ाकर खुद खेत के रास्ते बेतिया स्टेशन पहुंचा। फिर ट्रेन से पूर्वी चंपारण के मेहसी चला गया। वहां एक लाइन होटल के मालिक के पास काम मांगने लगा। उससे आईडी और पता के बारे में पूछा गया। इसके बाद ही लड़के की पहचान हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed