फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bettiah: Bike rider crushed by pickup on Indo Nepal Border Army road, died on spot, then driver surrendered

Bihar: इंडो नेपाल सीमा सैनिक सड़क पर पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत; फिर चालक ने उठाया ये कदम

Wed, 01 May 2024 02:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 01 May 2024 02:33 PM IST
सार

Bettiah News: बेतिया में नेपाल सीमा से सटी सड़क पर एक पिकअप वाहन ने एक बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद आरोपी चालक भागा-भागा थाने पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bettiah: Bike rider crushed by pickup on Indo Nepal Border Army road, died on spot, then driver surrendered
अस्पताल पहुंचे मृतक युवक के परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया की इंडो नेपाल सीमा सैनिक सड़क पर एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे परसा जिले (नेपाल) के घोड़दौड़ा गांव निवासी रमई यादव के बेटे हरि यादव (40) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद इनरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, एक पिकअप वैन पटना से धान और मक्का के बीज लेकर इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा बाजार जा रही थी। इसी दौरान इंडो नेपाल सीमा सैनिक सड़क पर वैन ने खम्हियां गांव के पास सड़क पार कर रहे एक बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि पिकअप वैन भी पलटने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना को देख अगल-बगल के लोग दौड़े आए और पिकअप चालक को पकड़ने की कोशिश करने लगे। लेकिन पिकअप चालक को ऐसा लगा कि अगर लोग उसे पकड़ते हैं तो मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर देंगे। इसलिए वह अपनी गाड़ी लेकर आनन-फानन में इनरवा थाना पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया।

 
इधर, थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed