फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Woman dies in suspicious condition police investigation today news in hindi

Bihar News: गंडक नदी में महिला का शव मिलने से हड़कंप, पिता बोले- इस चीज के लिए ससुराल वालों ने मार डाला

Wed, 28 May 2025 07:49 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 May 2025 07:49 AM IST
सार

Bettiah News: महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, घटना के बाद ग्रामीणों में भी आक्रोश है। वह पुलिस से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Bettiah bihar news Woman dies in suspicious condition police investigation today news in hindi
संगीता देवी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। दो दिन से लापता महिला का शव सोमवार को गंडक नदी से बरामद किया गया। मृत महिला की पहचान नवलपुर गांव निवासी दीपक मुखिया की पत्नी संगीता देवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। संगीता देवी का शव लौकरिया पंचायत अंतर्गत मुसहर टोली गांव के पास गंडक नदी में तैरता मिला। शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है, ताकि सबूत मिटाया जा सके। पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संगीता के घर पर लगा था ताला
बताया जा रहा है कि मृत महिला का मायका उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के बसही थाना क्षेत्र स्थित शोगी बारवा गांव में है। मृतका के भाई गंगाधर ने बताया कि शनिवार सुबह उन्होंने अपनी बहन से कई बार फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। संदेह होने पर वह नवलपुर गांव पहुंचे, जहां संगीता के घर पर ताला लगा मिला। पड़ोसियों से जानकारी लेने पर यह शक गहरा गया कि संगीता के साथ कुछ अनहोनी हुई है। एफआईआर में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप मृतका के पिता अशर्फी बीन ने रविवार को नवलपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

शाहनवाज हुसैन बोले- बिहार चुनाव के बाद नीतीश ही होंगे सीएम; जातिगत गणना PM मोदी का मास्टर स्ट्रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


पति बोले- दहेज के लिए बेटी को मार डाला

मृत महिला के पति ने आरोप कि उनकी बेटी की हत्या दहेज की वजह से की गई है। एफआईआर में संगीता के पति दीपक मुखिया, ससुर मोतीलाल बीन और जेठ झुनझुन बीन के नाम शामिल हैं। पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही संगीता को दो लाख रुपये और एक बाइक के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। दहेज की यह मांग लगातार की जा रही थी, जिसे पूरा नहीं कर पाने के कारण उनकी बेटी की जान ले ली गई। बैरिया थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने संगीता की मौत पर गहरी नाराजगी जताई है और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय महिलाओं ने भी पुलिस से न्याय सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। संगीता के मायके वाले अभी भी सदमे में हैं और उन्हें न्याय की उम्मीद है। उनका कहना है कि अगर समय पर पुलिस हस्तक्षेप करती, तो शायद संगीता की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed