फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Scuffle with police during vehicle checking two arrested today in hindi

Bihar News: बेतिया में कानून पर हमला, वाहन जांच के दौरान पुलिस से हाथापाई...दो आरोपी गिरफ्तार; इलाके में तनाव

Tue, 30 Dec 2025 08:03 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 08:03 PM IST
सार

Bettiah news: बेतिया के साठी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान कानून की रक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हाथ उठाने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पढे़ं पूरी खबर

विज्ञापन
Bettiah bihar news Scuffle with police during vehicle checking two arrested today in hindi
पुलिस से हाथापाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के साठी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान कानून की रक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हाथ उठाने की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सतवरिया पेट्रोल पंप के पास चल रहे नियमित वाहन जांच अभियान के दौरान अचानक हालात बेकाबू हो गए। इस घटना का वीडियो मंगलवार शाम सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों देखी जा रही है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जांच के दौरान एक युवक लड्डू साह पुलिस वाहन को देखकर घबराया और भागने की कोशिश करने लगा। जल्दबाजी में वह सड़क पर गिर पड़ा। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की। इसी बीच उसके कुछ सहयोगी वहां पहुंच गए और कानून की मर्यादा लांघते हुए पुलिस से उलझ गए। देखते ही देखते बात धक्का मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई।
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की, बल्कि चालान काटने में उपयोग होने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अचानक हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आम लोग सहमे हुए नजर आए और कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने संयम नहीं खोया और स्थिति को संभालते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। फरार हुए अन्य दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में साठी थाना में पदस्थापित दरोगा अमरजीत कुमार के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  साल की विदाई व नववर्ष के स्वागत में हुड़दंगियों की खैर नहीं, मुख्य सचिव ने पूरे राज्य में किए ये प्रबंध


एफआईआर में चार नामजद आरोपियों के साथ कुछ अज्ञात लोगों को भी अभियुक्त बनाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतवरिया निवासी राज किशोर साह के पुत्र लड्डू साह और हरिओम साह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला केवल वर्दी पर नहीं, बल्कि कानून और समाज की सुरक्षा पर हमला है।

ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सामने आए वीडियो फुटेज के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब कानून लागू कराने वाले ही सुरक्षित नहीं होंगे, तो आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। इलाके में फिलहाल अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed