फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah: Passenger found unconscious in train died during treatment police-ambulance personnel clash over body

Bihar News: ट्रेन में बेहोश मिले यात्री की इलाज के दौरान मौत, शव ले जाने को लेकर भिड़े पुलिस-एंबुलेंस कर्मी

Mon, 24 Feb 2025 07:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 07:48 PM IST
सार

Bettiah News: ट्रेन में बेहोश हालत में पड़े मिले यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि यात्री की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके बाद शव ले जाने को लेकर पुलिस और एंबुलेंस कर्मी के बीच विवाद हो गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bettiah: Passenger found unconscious in train died during treatment police-ambulance personnel clash over body
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए निजी वाहन का किया इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया में ट्रेन में बेहोश मिले एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना गोरखपुर से आने वाली सवारी गाड़ी संख्या 55047 में हुई, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोश हालत में पड़ा मिला। यात्रियों ने इसकी सूचना नरकटियागंज रेल पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया।

विज्ञापन

 
अस्पताल में घंटों चला इलाज
जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में करीब तीन घंटे तक प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने बुजुर्ग यात्री की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेतिया रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने 102 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई, लेकिन मरीज की मौत हो जाने के बाद शव को ले जाने को लेकर पुलिस और एंबुलेंस कर्मियों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

 
आपस में भिड़े पुलिस और एंबुलेंस कर्मी
मृतक यात्री का शव एंबुलेंस पर रख दिया गया था, लेकिन काफी देर तक बहस होने के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने शव को वाहन से उतार दिया। इसके बाद पुलिस ने निजी वाहन की व्यवस्था कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक की नहीं हो सकी पहचान
मृतक यात्री की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। उसकी उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है। वह काले रंग का जैकेट और उजले रंग की पैंट पहने हुए था। पुलिस ने उसकी जेब की तलाशी ली, लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला।
 
‘शव वाहन की कमी बनी परेशानी का कारण’
डॉक्टर सागर कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को रेफर कर दिया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि शव वाहन की अनुपलब्धता के कारण शव ले जाने में समस्या आई।

 
वहीं, नरकटियागंज रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। अगर उसके परिजनों का पता चलता है तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा गया है और पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed