{"_id":"66646851f2d517d35f0a7598","slug":"bettiah-a-young-man-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-a-woman-had-also-died-earlier-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Accident: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पहले एक महिला की भी जा चुकी है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Accident: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, पहले एक महिला की भी जा चुकी है जान
Sat, 08 Jun 2024 07:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 08 Jun 2024 07:49 PM IST
सार
Bettiah News: बेतिया में दो जून को हुए सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में सातवें दिन मौत हो गई। इससे पहले एक महिला की भी मौत हो चुकी है। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक अमित पांडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेतिया में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में घायल हुए एक युवक की गोरखपुर में इलाज के दौरान सातवें दिन मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना जिले के मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर एसएसबी कैंप की है। मृतक की पहचान शंभू पांडे के बेटे अमित पांडे (40) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, दो जून को मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर एसएसबी कैंप के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। उस हादसे में अमित पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया था। वहीं, गोरखपुर में इलाज के दौरान उनकी शुक्रवार की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक के माता-पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। उनके छोटे भाई गुड्डू पांडे, पत्नी प्रमिला देवी, बड़ी बेटी अनामिका कुमारी (18), मोनिका कुमारी (16), श्रृष्टि कुमारी (14) और 12 वर्षीय रितिक कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक अमित की पत्नी प्रमिला देवी दहाड़ मारकर रो रही थी। वह कहे जा रही थी कि अब हमारी बेटियों की शादी कैसे होगी। कौन उठाएगा इसका भार? बार-बार वह बेहोश हो जा रही थी। वह चीख-चीख कर कह रही थी कि चारों तरफ ही अंधेरा ही अंधेरा हो गया। अब इस दुनिया में जीना बेकार है।
जानकारी के अनुसार, दो जून को मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बसंतपुर एसएसबी कैंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई थी। उस हादसे में घायल एक महिला की जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई थी। मृत महिला की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा गांव निवासी जोगेश्वर साह की पत्नी सरस्वती देवी (60) के रूप में की गई थी। जबकि घायलों की पहचान इनरवा थाना क्षेत्र के ही सूरज यादव (65), रामप्रसाद कुशवाहा के बेटे विजय कुशवाहा (35) और मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव निवासी अमित पांडे (40) के रूप में की गई थी।
वहीं, हादसे में घायल अमित पांडे की भी शुक्रवार की देर रात मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर विजय कुशवाहा, सूरज यादव और सरस्वती देवी अपनी आंख का इलाज कराने अखंड ज्योति आई होस्पिटल मैनाटांड़ गए थे। वहां से वापस अपने घर को लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ था।