फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   ATM cash custodian turned out to be the thief

Muzaffarpur: एटीएम का कैश कस्टोडियन ही निकला चोर, मास्क लगाकर की थी लाखों की चोरी, मामला हुआ दर्ज

Thu, 25 Apr 2024 10:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 25 Apr 2024 10:38 AM IST
सार

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में एटीएम मशीन से लाखों रुपए की चोरी करने वाला कोई अज्ञात चोर नहीं बल्कि एटीएम मशीन में कैश को लोडिंग करने वाले कस्टोडियन ही निकला। इस मामले को लेकर एटीएम कैश लोड एजेंसी के मैनेजर ने कैश लोड करने वाले कस्टोडियन पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
ATM cash custodian turned out to be the thief
एटीएम का कैश कस्टोडियन ही निकला चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामले में एटीएम संधारण एजेंसी के शाखा प्रबंधक ने सरैया थाना क्षेत्र के निवासी एक कैश कस्टोडीयन राहुल कुमार के खिलाफ में टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और मामले में करवाई की अनुशंसा किया गया है।

विज्ञापन


इस दौरान में एटीएम में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को बतौर साक्ष्य के रूप में प्रोड्यूस किया है। मैनेजर ने बताया कि एक एटीएम में कैश लोड के बाद नगदी की कमी देखी गई थी, जांच और मिलान में यह कम पाया गया। जब इस मामले में पूछताछ की गई तो कैश कस्टोडीयन राहुल कुमार ने इससे इंकार कर दिया।
विज्ञापन


मामले में सीसीटीवी फुटेज में जांच पड़ताल की गई तो देखा गया एटीएम में दुबारा जाकर दो लाख रुपए दो बार चाभी से खोल कर निकाला गया। यही नहीं बल्कि पहचाना उजागर नहीं हो सके इसको लेकर मास्क पहन लिया गया और नगदी को निकाल कर अपने पॉकेट में रखते हुए देखा होगा था। जिसके बाद इस मामले में टाउन पीएस में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा के लिए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने दी जानकारी

पूरे मामले में टाउन थाना के SHO विजय कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम मशीन में कैश लोड करने वाले कंपनी एजेंसी के मैनेजर के द्वारा कस्टोडियन राहुल कुमार के खिलाफ में आवेदन दिया गया है। बताया गया है कि एटीएम मशीन का कस्टोडियन राहुल कुमार के द्वारा अपने एटीएम मशीन से कैश लोड के दौरान 2 लाख रुपए निकालकर के पॉकेट में रख लिया गया और जब मांग किया गया तो देने से इंकार कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed