फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Arrest of Dilshad, a henchman of notorious Saroj Rai who was killed in Gurugram, in Sitamarhi

Bihar News: गुरुग्राम में मारे गए कुख्यात सरोज राय के गुर्गे दिलशाद की गिरफ्तारी, गंभीर अपराधों में था शामिल

Thu, 13 Mar 2025 04:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Mar 2025 04:43 PM IST
सार

Bihar: बकौल पुलिस के अनुसार, दिलशाद एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
Arrest of Dilshad, a henchman of notorious Saroj Rai who was killed in Gurugram, in Sitamarhi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुग्राम में मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात अपराधी सरोज राय के गुर्गे दिलशाद को गिरफ्तार किया है। दिलशाद लंबे समय से फरार था और पुलिस को उसकी तलाश थी। उसे महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में 2018 में गौरी राय की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना के आधार पर महिन्दवारा थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डुमरा थाना क्षेत्र से दिलशाद को धर दबोचा। इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामकृष्णा ने बताया कि दिलशाद कुख्यात सरोज राय और राकेश राय गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर अपराधों में शामिल था दिलशाद
बता दें कि 14 अक्तूबर 2018 को महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में सरोज राय, राकेश राय और दिलशाद ने मिलकर गौरी राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच के दौरान अन्य आरोपियों को भी चिह्नित किया गया था और सरोज राय व राकेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि, दिलशाद तब से फरार था। एसडीपीओ ने बताया कि 2019 में महिन्दवारा थाना क्षेत्र के कुंडल में सड़क निर्माण कार्य कर रही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या में भी दिलशाद शामिल था।

ये भी पढ़ें: नाबालिग लड़की की हत्या कर सुनसान इलाके में शव फेंका, ऑनर किलिंग की आशंका, भाई-बहनोई गिरफ्तार    

इस वारदात में सरोज राय, राकेश राय और दिलशाद समेत अन्य अपराधियों ने एके-56 समेत घातक हथियारों का इस्तेमाल किया था। हत्या के बाद जब पुलिस ने जांच की, तो दिलशाद के घर से बिना मैगजिन की एके-56 बरामद की गई थी। पुलिस के अनुसार, दिलशाद एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed