फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   An innocent child came under the wheels of an auto while playing in Muzaffarpur

Bihar News: खेलते-खेलते ऑटो के पहिये की नीचे आई मासूम, कुचलने से हुई दर्दनाक मौत; परिजनों का हंगामा

Thu, 06 Feb 2025 04:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Feb 2025 04:54 PM IST
सार

Bihar News: बच्ची ऑटो के चक्के के नीचे आकर घायल हो गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। आइये जानते है पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन
An innocent child came under the wheels of an auto while playing in Muzaffarpur
बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14, गली नंबर 3 में एक दुखद घटना सामने आई। देर शाम खेलते-खेलते एक दो साल की मासूम बच्ची ऑटो के चक्के के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ऑटो का चालक बिना बच्ची को देखे हुए गाड़ी चला रहा था, और वह चक्का के नीचे आ गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को देखकर परिवार वाले चीख पुकार करने लगे। चालक मौके से भागने में सफल रहा, जबकि स्थानीय लोग जुट गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद सिकंदरपुर थाना के थानेदार रमन राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बच्ची को पुलिस जीप में लादकर अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान प्रिंस कुमार की दो वर्षीय पुत्री अंशिका कुमारी के रूप में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद बच्ची के परिजन गुस्से में आ गए और जिस दुकानदार के यहां ऑटो मुरब्बा लोड करने के लिए आया था, वहां जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद परिजनों को शांत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हालांकि, आरोपी चालक की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है, जिससे नाराज होकर परिजनों ने थाने के पास सड़क जाम कर दिया और आरोप लगाया कि उन्हें उचित मुआवजा और आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी चाहिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को शांत कराया।

सिकंदरपुर थाना के एसएचओ रमन राज ने बताया कि बच्ची ऑटो के चक्के के नीचे आकर घायल हो गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में परिजनों ने सड़क जाम कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed