फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   A bribe of Rs 5,000 was demanded in lieu of filing an FIR in Muzaffarpur

Bihar: FIR करने के एवज में मांगी थी पांच हजार की रिश्वत, अब जाकर मामला हुआ दर्ज; एसपी बोले- इसकी जांच करेंगे

Thu, 19 Sep 2024 06:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Sep 2024 06:20 PM IST
सार

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला पुलिस पदाधिकारी ने FIR करने के एवज में पीड़िता से 5 हजार की घूस मांग ली। जिसका आरोप महिला द्वारा अपने बेटे की पिटाई में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर था। फिलहाल उक्त मामले को लेकर एसपी ने बयान जारी किया है।

विज्ञापन
A bribe of Rs 5,000 was demanded in lieu of filing an FIR in Muzaffarpur
पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में मारपीट के मामले में एक महिला एसआई के द्वारा घूस मांगा गया। हद तो तब हो गई जब घूस के पैसे नहीं मिले तो 28 दिन एफआईआर ही नहीं दर्ज की गई। हालांकि जब मामला वरीय अधिकारी के पास पहुंचा तो 29वें दिन FIR दर्ज की गई।

विज्ञापन


दरअसल, मुजफ्फरपुर में मारपीट के मामले में थाने में FIR दर्ज करवाने के लिए गई एक पीड़िता से महिला एसआई ने 5 हजार रुपए की मांग कर डाली। जिसके बाद एक ऑडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ, जिसमें बताया जा रहा है कि एक थाने में तैनात एसआई के द्वारा मारपीट की पीड़िता से 5 हजार रूपए एफआईआर दर्ज करने के लिए मांगी जा रही है। जिसके बाद से इस मामले में पीड़िता ने DIG बाबूराम से इस मामले में एक शिकायत दर्ज करवाई। मामले में जानकारी के बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने कहा जानकारी मिली है जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed