फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   17 nursing homes investigated after newborn body found on Hajipur Hospital Road 1 sealed 15 issued notices

Bihar: हाजीपुर हॉस्पिटल रोड पर नवजात शव कांड के बाद प्रशासन सख्त, 17 नर्सिंग होम की जांच; एक सील, 15 को नोटिस

Sat, 10 Jan 2026 09:28 PM IST
तिरहुत ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत ब्यूरो Updated Sat, 10 Jan 2026 09:28 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में हाजीपुर हॉस्पिटल रोड पर नवजात का शव मिलने के बाद वैशाली प्रशासन ने सख्ती दिखाई। डीएम के निर्देश पर 17 नर्सिंग होम की जांच हुई, एक सील किया गया, 15 को अनियमितताओं पर कारण बताओ नोटिस जारी हुआ।

विज्ञापन
17 nursing homes investigated after newborn body found on Hajipur Hospital Road 1 sealed 15 issued notices
15 नर्सिंग होम्स को कारण बताओ नोटिस जारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Image- Freepik

विस्तार

वैशाली जिले में हाजीपुर हॉस्पिटल रोड क्षेत्र में पिछले दिनों नवजात शिशु का शव दो अलग-अलग स्थानों पर फेंका हुआ मिलने के बाद वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने इलाके के नर्सिंग होम की सघन जांच शुरू की। इस दौरान कुल 17 नर्सिंग होम पर छापामारी की गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: निजी अस्पताल पर सड़क हादसे में घायल युवक का पैर काटने का आरोप, पैसे वसूलने के लिए 13 दिन तक बनाया बंधक
विज्ञापन

 
जांच में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एक नर्सिंग होम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे सील कर दिया गया, जबकि 15 नर्सिंग होम में घोर अनियमितताओं के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed