फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Shelter Home: Filed FIR against Manju Verma and husband Arms Act

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला: मंजू वर्मा और पति पर शस्त्र कानून के तहत एफआईआर दर्ज

Mon, 20 Aug 2018 04:57 AM IST
भाषा, बेगूसराय
भाषा, बेगूसराय Updated Mon, 20 Aug 2018 04:57 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarpur Shelter Home: Filed FIR against Manju Verma and husband Arms Act

मुजफ्फरपुर आश्रय गृह यौन उत्पीड़न मामले में बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के ससुराल में सीबीआई के छापे के दौरान 50 कारतूस मिलने के बाद वर्मा और उनके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। सीबीआई ने शुक्रवार को वर्मा के पटना स्थित आवास और उनके बेगूसराय स्थित ससुराल समेत राज्य के चार जिलों में उनके करीब 12 ठिकानों पर छापे मारे थे।

विज्ञापन


चेरिया बरियारपुर थाने के प्रभारी रंजीत कुमार रजक ने कहा कि छापे के दौरान वर्मा के अर्जुन टोला स्थित ससुराल पक्ष के घर से 50 कारतूस मिलने के बाद उनके और पति चंद्रशेखर के खिलाफ कल मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि ये कारतूस अलग अलग हथियारों के हैं।
विज्ञापन


रजक ने कहा कि सीबीआई के एक अधिकारी ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने अधिकारी का नाम नहीं बताया। मंजू वर्मा ने पिछले हफ्ते यह खुलासा होने के बाद राज्य की समाज कल्याण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था कि उनके पति चंद्रशेखर ने इस कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से इस साल जनवरी से जून के बीच 17 बार बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार ने इस्तीफा की मांग खारिज की

बिहार के शहरी विकास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने शेल्टर होम मामले में आरजेडी द्वारा मांगे गए इस्तीफे की मांग खारिज कर दी। उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें आरोपी बनाया गया था इस वजह से तेजस्वी को विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

शर्मा ने कहा ‘अगर मामले में मेरी संलिप्तता साबित हो गई तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।’ कहा जाता है कि कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से उसके अच्छे संबंध रहे हैं। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर सीएम ऐसे सोचते हैं कि मंजू वर्मा के इस्तीफे से सब कुछ सामान्य हो गया तो वह गलत हैं। हमलोग कैबिनेट से शर्मा को हटाने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed