फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur Shelter Home case: FIR against former Minister Manju and her husband under Arms Act

मुजफ्फरपुर गृह केस: नीतीश के एक और करीबी से सीबीआई ने की पूछताछ, पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 20 Aug 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Updated Mon, 20 Aug 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
muzaffarpur Shelter Home case: FIR against former Minister Manju and her husband under Arms Act
muzaffarpur
मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में पुलिस ने बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उसके पति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि इस मामले में जांच करते हुए सीबीआई ने मंजू शर्मा के पटना स्थित घर सहित 12 जगह छापेमारी की थी। 17 अगस्त को हुई इस छापेमारी में मंजू वर्मा के घर से हथियार और 50 कारतूस बरामद हुए थे। 
विज्ञापन

 

 

वहीं दूसरी ओर सीबीआई ने बिहार के पूर्व समाज कल्याण मंत्री दामोदर रावत से भी पूछताछ की है। जांच टीम ने उनसे पांच घंटे तक सवाल जवाब किए हैं। रावत अप्रैल 2008 से 2010 तक राज्य के समाज कल्याण मंत्री थे। रावत के कार्यकाल के दौरान भी ब्रेजेश व उसकी राजदार मधु से जुड़े एनजीओ को फंड मिलने की बात है।  

विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि ब्रिजेश पूर्व मंत्री रावत का भी करीबी था। इस दोस्ती के चलते ही ब्रिजेश को विभाग से फंड मिलता था। इसलिए सीबीआई ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। बीते दो दिनों में 4 जिलों में 12 ठिकानों पर छापेमारी के अलावा दो पूर्व मंत्रियों मंजू वर्मा व दामोदर रावत समेत एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इनमें मंजू के पति चंद्रशेखर वर्मा, ब्रजेश की बहन अर्चना अनुपम व अन्य नाम शामिल हैं। इस मामले में सीबीआई कई अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है। 


इस मामले में जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे ही नए नाम और नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हाल ही में ब्रिजेश ठाकुर के 11 और करीबियों का पता चला है। जो दलाली का काम करते थे। पुलिस उनका भी पता लगाकर जल्द ही पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed