{"_id":"5b6b525b4f1c1b49778b6d09","slug":"muzaffarpur-shelter-home-case-cbi-seals-all-accounts-of-brajesh-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केसः सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर के सभी खाते किए सील, संपत्ति की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केसः सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर के सभी खाते किए सील, संपत्ति की होगी जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Thu, 09 Aug 2018 03:40 AM IST
विज्ञापन
CBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप केस मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के सारे बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया है। अलग-अलग बैंकों में ब्रजेश ठाकुर के बैंक अकाउंट्स को सील करने के साथ ही अब सीबीआई उसकी संपत्ति की जांच करेगी।
विज्ञापन
इस मामले में जांच एजेंसी ने पहले ही संस्था से जुड़े सभी बैंक खाते सील कर दिए हैं। इसके साथ ही उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया। इस रेप कांड के बाद बिहार सरकार ने सेवा संकल्प एवं विकास समिति का लाइसेंस रद्द कर दिया। सरकार ने संस्था के सभी बैंक खालों को भी सील करने का आदेश जारी किया गया है। सरकार ने संस्था के सभी बैंकों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर पुलिस की गिरफ्त में है। सीबीआई ने उसके सारे फोनों की कॉल डिटेल निकाल ली है। वहीं इस मामले में देर से सही बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। दरअसल सीबीआई जांच में इस मामले के मास्टरमाइंड बृजेश ठाकुर और मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा को लेकर कई बातें सामने आई। सीबीआई ने जो खुलासे किए उसके बाद अब जाकर मंजू वर्मा ने अपना इस्तीफा नीतीश कुमार को सौंप दिया है।
विज्ञापन