9 बच्चों की मौत मामला: निष्कासित भाजपा नेता ने किया सरेंडर, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरपुर जिले के झपहा के धर्मपुर गांव में स्थित एक सरकारी स्कूल की इमारत में एक अनियंत्रित कार घुस गई थी। जिसने 33 लोगों को कुचला दिया था। इस घटना में 9 छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले में भाजपा के नेता मनोज बैठा का नाम सामने आया था। जिसके बाद पार्टी ने उसे निष्कासित कर दिया था।
भारी दबाव के बीच आज मनोज बैठा ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना के समय मनोज को भी चोट लगी थी। जिसकी वजह से पहले उसे श्री कृष्णा मेडिकल कॉलेज में अस्पताल भर्ती करवाया गया था लेकिन बाद में वहां से उसे पटना मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया है। मंगलवार को बैठा के पिता का बयान आया था जिसमें उनका कहना था कि ड्राइवर गाड़ी को लेकर गया था। हमें नहीं पता कि फिर क्या हुआ।
इस घटना को लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साध रही थी। कल विधानसभा के बाहर सभी विपक्षी पार्टियों ने विरोध प्रदर्शन किया। राबड़ी देवी का कहना था कि सरकार को शर्म आनी चाहिए। शराब पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगा है, यह आसानी से उपलब्ध है। जब तक मनोज बैठा गिरफ्तार नहीं हो जाता हम विधानसभा को चलने नहीं देंगे।
आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद तेजस्वी यादव का कहना है कि वह (आरोपी) पास में ही छुपा हुआ था लेकिन प्रशासन ने उसे पकड़ा नहीं। मैंने पहले ही कहा था कि आरोपी तब सरेंडर करेगा जब वह इस बात को लेकर निश्चिंत हो जाएगा कि उसके शरीर में शराब नहीं मिलेगी। उनका कहना है कि यहां कानून का शासन है।
They were hiding somewhere nearby but administration couldn't catch them. I already said that they will make accused surrender once they are sure that alcohol wouldn't be found in their body & say that there is governance of law: Tejashwi Yadav on #Muzaffarpur hit & run case pic.twitter.com/xPalTi1GPh
— ANI (@ANI) February 28, 2018
Muzaffarpur hit and run case: Manoj Baitha has been shifted to Patna Medical College & Hospital from Sri Krishna Medical College & Hospital for treatment of the injuries he suffered during the accident.
— ANI (@ANI) February 28, 2018