फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Crime Stealing container driver tramples police vehicle one constable Died

Muzaffarpur: चोरी कर भाग रहे कंटेनर चालक ने पुलिस की गाड़ी को रौंदा, एक हवलदार की मौत, दूसरा जवान गंभीर घायल

Sun, 26 Mar 2023 11:54 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 26 Mar 2023 11:54 AM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चोरी कर भाग रहे कंटेनर चालक ने पुलिस की गाड़ी को रौंद दिया। इस दौरान एक हवलदार की मौत, जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime Stealing container driver tramples police vehicle one constable Died
क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ऑटो लदे कंटेनर ट्रक की चोरी कर भाग रहे शातिरों ने पुलिस की गश्ती गाड़ी उड़ा दिया, जिसमें एक हवलदार की मौत हो गई। जबकि एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल है।

विज्ञापन


दरअसल, मामला जिले के सरैया थाना क्षेत्र का है। शनिवार देर रात चोरों ने ऑटो लादे कंटेनर गाड़ी की चोरी कर फरार हो गए। कंटेनर छपरा की ओर से आ रही थी। चोरी की सूचना पर पुलिस अलग-अलग जगहों पर जांच अभियान चला रही थी, जिसके बाद देर रात सरैया थाना पुलिस को इस कंटेनर पर नजर पड़ी। उसके बाद सरैया थाना की पुलिस कंटेनर को रुकने का इशारा किया, लेकिन जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, तब तक कंटेनर चालक ने पुलिस गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी। मौके पर ही एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। उसके बाद बचे हुए पुलिसकर्मी ने मामले की सूचना अपने अधिकारियों को दी, जिसके बाद कई थानों के टीम ने मिलकर चोर को कंटेनर के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन


वहीं, मामले में पूछे जाने पर सरैया थाना अध्यक्ष ने बताया कि देर रात सूचना प्राप्त हुई थी कि करजा थाना क्षेत्र से एक ऑटो लदा कंटेनर ट्रक की चोरी हो गई है, जिसके बाद देर रात गस्ती गाड़ी को एक कंटेनर पर नजर पड़ी। उसके बाद कंटेनर को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन जो अपने आप को पुलिस से गिरता देख पुलिस गाड़ी को ही जबरदस्त टक्कर मार दी। एक पुलिस पदाधिकारी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद सूचना मिलते ही सरैया थाना की पुलिस टीम और करजा थाना की पुलिस ने मिलकर करजा थाना क्षेत्र से ऑटो लदा कंटेनर को चोर के साथ कन्टेर को धर दबोचा है। गिरफ्तार चोर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed