फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Crime Rs 1.90 lakh looted from CSP employee at gunpoint

Muzaffarpur Crime: हथियार के बल पर CSP कर्मचारी से 1.90 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर गोली मारने की धमकी

Wed, 04 Oct 2023 06:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Oct 2023 06:06 PM IST
सार

Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर जिले में सीएसपी कर्मचारी से 1.90 लाख रुपये की लूट हुई है। घर से बैंक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के जमलाबाद इलाके की है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Crime Rs 1.90 lakh looted from CSP employee at gunpoint
पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना क्षेत्र के जमलाबाद में बाइक सवार चार अपराधियों ने सीएसपी कर्मी से 1.90 लाख रुपये की लूट कर ली। वे अहियापुर के झपहा से बैंक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अपाचे और बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कर्मी ने घटना की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया।

विज्ञापन


सूचना पर अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन की, सीएसपी कर्मी से घटना के संबंध में पूछताछ की। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया। मामले में थानेदार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर पीड़ित ने बताया कि उसका नाम रंजीत कुमार है। वह उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में बैंक मित्र है। वे अहियापुर स्तिथ झपहा से जमलाबाद जा रहे थे। जमालाबाद में बैंक है। उनके पास एक बैग था। उसमे 1.90 लाख रुपए थे।
विज्ञापन


वे जमलाबाद इलाके में घुसे ही थे की चार युवक दो बाइक से आए। ओवरटेक कर बाइक रुकवाई। बोला पैसे दो। नहीं देने पर कनपटी पर पिस्टल सता दिया। इसके बाद रुपए से भड़ा बैग छीन लिया। फिर, मोबाइल की मांग की। विरोध करने पर पिस्टल सटाकर बोला देगा की ठोक दें, जिसके बाद उन्होंने डर से मोबाइल दे दिया। इसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। दो युवक अपाचे और दो स्प्लेंडर बाइक से थे। सभी के पास हथियार था। वे लोग झपहा की ओर से आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकले, उन्होंने कहा की उक्त पैसे बैंक में जमा करने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed