फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mutilated body of woman found on railway track

Nalanda: रेलवे ट्रैक पर महिला का मिला क्षत विक्षत शव, पीहर पक्ष ने लगाया ससुरालजनों पर हत्या का आरोप

Thu, 28 Dec 2023 03:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Dec 2023 03:32 PM IST
सार

Nalanda: नालंदा में एक महिला का शव ट्रैक किनारे क्षत विक्षत हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृतक महिला की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
Mutilated body of woman found on railway track
रेलवे ट्रैक पर महिला का मिला क्षत विक्षत शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बख्तियारपुर राजगीर रेलखंड के नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल गांव के पास एक महिला का शव ट्रैक किनारे से क्षत विक्षत हालत में बुधवार की शाम रेल पुलिस के द्वारा बरामद किया गया। जीआरपी के द्वारा शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल के मोर्चरी रूम में पहचान हेतु रखा गया था। गुरुवार को महिला की पहचान कर ली गई है। मृतका अस्थावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ओयाव गांव निवासी रविशंकर पंडित की (22) वर्षीय पत्नी मीना देवी है।

विज्ञापन


अक्सर होता था विवाद
मृतका के परिजन रविन्द्र पंडित ने बताया कि अक्सर ससुराल वालों से मीना देवी का विवाद होता रहता था। अक्सर दहेज के रूप में पलंग, फ्रिज गोदरेज आदि की डिमांड होती रहती थी। इसी वजह से ससुराल ने मीना देवी की गला घोंट हत्या कर दी और उसके शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया, ताकि हत्या दुर्घटना प्रतीत हो। उन लोगों को गांव के अन्य लोगों के द्वारा घटना की जानकारी मिली। 
विज्ञापन


7 साल पहले हुई थी शादी
बता दें कि 7 साल पूर्व हरनौत थाना क्षेत्र के रामसंगडीहरा गांव निवासी रामस्वरूप पंडित ने अपनी पुत्री मीणा की शादी अस्थावां थाना क्षेत्र के ओयाब गांव निवासी रविशंकर पंडित से की थी। इस बीच दोनों से दो पुत्र एवं एक पुत्र ने जन्म लिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया तो ससुराली परिवार घर छोड़कर फरार हो गए। बिहार शरीफ रेल थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार पंडित ने बताया कि अभी तक परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed