फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muslim teacher taught her students till nikah and bidai

मिसालः निकाह और विदाई के दिन भी छात्रों को पढ़ाती रही मुस्लिम शिक्षिका

Tue, 12 Apr 2016 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Apr 2016 06:16 PM IST
विज्ञापन
Muslim teacher taught her students till nikah and bidai

शादी की तैयारियों के लिए लोग महीनों पहले से काम में जुट जाते हैं, नौकरी पेशा लोग तो हफ्ते दस दिन पहले ही छुट्टी लेकर तैयारियों को निपटाने में लग जाते हैं लेकिन क्या ये यकीन करना संभव है कि अपनी शादी के समय तक भी कोई महिला स्कूल में पढ़ाती रहे और शादी होते ही अगले दिन फिर स्कूल पहुंच जाए। 

विज्ञापन


बिहार के छपरा में काम के प्रति समर्पण का ऐसा दुर्लभ मामला सामने आया है कि सुनकर हर कोई हैरत में पड़ जाए। यहां एक स्कूल में पढ़ाने वाली मुस्लिम शिक्षिका निकाह और विदाई के समय तक अपने छात्रों को पढ़ाने में लगी रही। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सारण जिले के लाहलदपुर ब्लॉक के लक्षरीपुर गांव में तताहिर फातिमा सरकारी स्कूल में उर्दू की शिक्षिका हैं। सैयद मोहम्मद इमाम और शमा आरा की बेटी तताहिर फातिमा की शनिवार शाम को पटना के आलमगंज निवासी सैयद जफर से निकाह था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निकाह के अगले दिन ही फिर पहुंची स्कूल में पढ़ाने

Muslim teacher taught her students till nikah and bidai
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को तीन माह में विभाग में मिलाने का आश्वासन दिया है।

लेकिन निकाह के इस मौके पर जहां दूसरी युवतियां शादी की तैयारियों में जुटी रहती वहां फातिमा ने लीक से हटकर उदाहरण पेश करते हुए इस दिन में स्‍कूल में बच्चों को पढ़ाया। 

स्कूल से छुट्टी के बाद वह घर पहुंची जहां उनके निकाह की रस्में पूरी हुईं। शनिवार को निकाह के बाद रविवार सुबह होते ही फातिमा रोजाना की तरह अपने स्‍कूल पहुंची और बच्चों को पढ़ाई करवाई (उर्दू स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी होती है)। 

यहां से फिर वह अपने घर पहुंची और उसके बाद परिजनों ने उन्हें शौहर के साथ विदा कर विदाई की रस्म पूरी की। इस संबंध में जब फातिमा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे यह विचार पसंद नहीं है कि शादी के लिए लंबी छुट्टी ली जाए। 

छात्रों को पढ़ाना मेरी जिम्मेदारी है इसलिए मैं उसमें कोताही नहीं बरतना चाहती।' फा‌तिमा की इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है। जिला शिक्षा अधिकारी सीकेपी यादव ने बताया कि यह काफी सराहनीय कदम है, जिसे व्यापक सराहना मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed