फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Murder of Bihar doctor in West Bengal; dead body of doctor doing internship in Midnapore found in water

Bihar: पश्चिम बंगाल में बिहार के डॉक्टर की हत्या; मिदनापुर में इंटर्नशिप कर रहे चिकित्सक की लाश पानी में मिली

Sun, 08 Oct 2023 07:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Oct 2023 07:03 PM IST
सार

Bihar Doctor Murdered In West Bengal: सीतामढ़ी निवासी एक डॉक्टर की पश्चिम बंगाल में हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने हत्या को हादसे का रूप देने का भी आरोप लगाया है। हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Murder of Bihar doctor in West Bengal; dead body of doctor doing internship in Midnapore found in water
डॉक्टर का शव निवास स्थान पहुंचने पर जुटी हजारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिला निवासी एक डॉक्टर का शव पश्चिम बंगाल में संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पश्चिम बंगाल पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके पैतृक गांव लाया गया है। जहां उसका दाह संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों ने भी पश्चिम बंगाल सरकार से मृतक की मौत के पीछे छिपे कारणों का पता लगाकर दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है।

विज्ञापन


‘हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई’
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के पुपरी शहर निवासी डॉक्टर सौरभ शर्राफ के रूप में हुई है। सौरभ सर्राफ पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप कर रहे थे। डॉक्टर की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मृतक के भाई प्रतीक सर्राफ ने बताया कि सौरभ वहां के स्थानीय अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहा था। उसने बताया कि साजिश के तहत उसके भाई की हत्या कर दी गई है। वहीं, हत्या को हादसा का रूप देने के लिए शव को पानी में फेंक दिया गया। बताया गया कि घटना बीते गुरुवार की ही है। सूचना मिलने के बाद परिवार के लोगों ने मिदनापुर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल सरकार से न्याय दिलाने की मांग
वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार के लोग डॉक्टर सौरभ के शव को पुपरी लेकर आए। सौरभ का शव पुपरी स्थित निवास स्थान पर पहुंचते ही वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। शव को देखकर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर नगर परिषद के उपसभापति जयप्रकाश कुमार और मुखिया राजेश गुप्ता समेत अन्य लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार से इस मामले में मृतक के परिजनों को उचित न्याय दिलाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed