फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Youth murdered by slitting throat in Teghra, Begusarai, panic in the area

Bihar News: बेगूसराय के तेघड़ा में युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत

Sun, 21 Sep 2025 12:26 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 21 Sep 2025 12:26 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Youth murdered by slitting throat in Teghra, Begusarai, panic in the area
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटनास्थल तेघड़ा थाना क्षेत्र के आधारपुर बांध के पास है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी का निवासी बताया जा रहा है।

विज्ञापन

बताया गया है कि मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मृतक का ससुराल मधुरापुर गांव में है और वह ठेकेदारी का काम करता था। शनिवार को वह इसी सिलसिले में मधुरापुर आया हुआ था।

विज्ञापन


पढ़ें: कुर्मी समाज का रेल रोको आंदोलन, एसटी दर्जे की मांग को लेकर आज से शुरू होगा अनिश्चितकालीन प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, शाम में मृतक और कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद गोलीबारी की घटना घटित हुई और बाद में उसे उठाकर अपराधियों ने रात में हत्या कर लाश फेंक दी। हालांकि, पुलिस ने इस सूचना की पुष्टि अभी नहीं की है। पुलिस अधिकारी विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रहे हैं और युवक की शिनाख्त के बाद ही हत्या के कारण और अपराधियों की पहचान की जानकारी सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed