{"_id":"6a0570c489888247ae0790e0","slug":"youth-dies-of-electrocution-while-charging-mobile-phone-in-barki-hathiya-village-of-khadagpur-block-munger-news-c-1-1-noi1377-4280226-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mobile Hazard: मोबाइल चार्ज करते समय कैसे आई मौत? खतरा समझने को बिहार की यह खबर जरूर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mobile Hazard: मोबाइल चार्ज करते समय कैसे आई मौत? खतरा समझने को बिहार की यह खबर जरूर पढ़ें
Thu, 14 May 2026 02:02 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:02 PM IST
सार
Bihar: मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड स्थित बड़की हथिया गांव में मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय युवक बबलू यादव की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है
विस्तार
मुंगेर के हवेली खड़गपुर प्रखंड के रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत अंतर्गत बड़की हथिया गांव में गुरुवार सुबह मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मोबाइल चार्ज करते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, बड़की हथिया गांव निवासी सीताराम यादव के 40 वर्षीय पुत्र बबलू यादव घर में बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगा रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ कट प्वाइंट पर चला गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
करंट लगने के बाद परिजन तुरंत बबलू यादव को अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. इक़बाल शम्सी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। चिकित्सक डॉ. इकबाल शम्सी ने बताया कि करंट लगने के बाद अस्पताल लाने के दौरान ही युवक की मौत हो चुकी थी। मृत अवस्था में ही उन्हें अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: दरभंगा में CM सम्राट का बड़ा ऐलान! बोले- इंटरनेशनल लेवल का बनेगा दरभंगा एयरपोर्ट; संजय झा ने की ये मांग
पीछे छोड़ गए भरा-पूरा परिवार
मृतक बबलू यादव अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गए। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन