फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Tragic accident in Khagaria: Four children who ran away from school to take bath drowned, all four missing

खगड़िया में दर्दनाक हादसा: स्कूल से भागकर नहाने गए चार बच्चे डूबे, चारों लापता; तलाशी अभियान जारी

Mon, 21 Jul 2025 06:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 21 Jul 2025 06:24 PM IST
सार

Bihar; घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर SDRF की टीम को बुलाया गया है और चारों की तलाश और बरामदगी की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
Tragic accident in Khagaria: Four children who ran away from school to take bath drowned, all four missing
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के धुतौली मालपा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। स्कूल से भागकर नहाने गए चार बच्चे पानी में डूब गए। डूबने वालों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।

विज्ञापन

डूबने वाले बच्चों की पहचान गोलू और करण पिता ललित प्रसाद चौरसिया, अनु कुमारी और अंशु कुमारी पिता अनुज प्रसाद चौरसिया के रूप में हुई है। बताया गया है कि चारों बच्चे स्कूल से बिना किसी को बताए कंकाल कुरिया गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक धारमें नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

विज्ञापन


पढ़ें:  'मैं वहां कभी नहीं चढ़ूंगा, जहां कोई अंहकारी युवराज होगा', खुलकर बोले पप्पू यादव; पीएम पर बिफरे

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर SDRF की टीम को बुलाया गया है और चारों की तलाश और बरामदगी की प्रक्रिया जारी है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। हालांकि प्रशासन की ओर से मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed