फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   three youths under the influence of drugs committed a robbery and the police arrested

Bihar: स्मैक की आदत ने शिक्षक और स्वच्छता अधिकारी के बेटों को बना दिया लूटेरा, 12 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा

Mon, 05 May 2025 06:18 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 05 May 2025 06:18 PM IST
सार

Bihar: एसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक जैसे नशे के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
three youths under the influence of drugs committed a robbery and the police arrested
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

पसराहा थाना क्षेत्र में लूट की घटना के महज 12 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी अपराधी हथियारों के साथ पकड़े गए हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान दीनाचकला निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र अंकित कुमार, महद्दीपुर निवासी आलोक कुमार के पुत्र गुलशन कुमार और सोनडिहा निवासी सुखदेव नारायण सिंह के पुत्र रंजीत कुमार उर्फ प्रभु सिंह के रूप में हुई है। इनमें से एक स्वच्छता अधिकारी का बेटा है, जबकि दूसरा रिटायर्ड शिक्षक का पुत्र है। पुलिस ने इन्हें गुप्त सूचना के आधार पर पसराहा इलाके से गिरफ्तार किया।

महिला से लूट कर हुए थे फरार
एसपी राकेश कुमार ने बताया कि 4 मई को इन तीनों ने एक महिला से हथियार के बल पर कान की बाली लूट ली थी और मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की मेहनत रंग लाई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से चार देसी कट्टा, एक रिवॉल्वर और छह जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम मोदी ने क्रिकेटर वैभव की मेहनत को सराहा, BCA की भूमिका को बताया अहम; ये वजब बनी वैभव की ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मैक की लत ने बना दिया अपराधी
एसपी ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे स्मैक जैसे नशे के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। जिले में इन दिनों नशे के कारण आपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। अक्सर स्मैक के नशेड़ी गिरोहों द्वारा छिनतई की घटनाएं सामने आ रही हैं।

48 घंटे में खगड़िया पुलिस की बड़ी कामयाबी
एसपी ने यह भी बताया कि बीते 48 घंटे में खगड़िया पुलिस को कई बड़ी सफलताएं मिली हैं। हत्या के प्रयास सहित विभिन्न मामलों में कुल 76 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 6 के खिलाफ कुर्की-जप्ती की कार्रवाई हुई है। इस दौरान पुलिस ने 9 देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, एक रिवॉल्वर और कुल 31 गोलियां बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed